विज्ञापन

'इस पर कार्रवाई होनी चाहिए', वैभव सूर्यवंशी के बगल में बैठकर RR मैनेजर के फोन चलाने पर BCCI ने किया रिएक्ट

RR manager using mobile phone in team dugout: राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर को कड़ी जांच का सामना करना पड़ सकता है, खासकर तब जब वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद की प्रेजेंटेशन के दौरान उन्हें अपना "स्थानीय अभिभावक" बताया था.

'इस पर कार्रवाई होनी चाहिए', वैभव सूर्यवंशी के बगल में बैठकर RR मैनेजर के फोन चलाने पर BCCI ने किया रिएक्ट
Rajasthan Royals manager faces ban after using phone in dugout, BCCI takes note

RR manager Bhinder caught on camera using mobile phone in team dugout: राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रहे रोमी भिंडर विवादों में घिर गए हैं, क्योंकि टीवी कैमरों ने उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान टीम के डगआउट में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पकड़ा है. इस घटना को सबसे पहले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था, लेकिन यह पुष्टि हो गई है कि शुक्रवार को गुवाहाटी में रॉयल्स की छह विकेट से जीत के दौरान भिंडर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे. तब युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी उनके बगल में बैठे हुए थे. 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने किया रिएक्ट

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की कि भिंडर ने नियमों का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा,‘‘जी हां, भिंडर ने वास्तव में खिलाड़ियों एवं मैच अधिकारियों के क्षेत्र (पीएमओए) के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है क्योंकि मैच के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन प्रतिबंधित हैं.''

आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर पीएमओए प्रोटोकॉल 2026 से संबंधित नियम के अनुसार, ‘‘टीम मैनेजर ड्रेसिंग रूम में फोन का उपयोग कर सकता है, लेकिन डगआउट में नहीं.'' भिंडर फ्रेंचाइजी की शुरुआत से ही इससे जुड़े हुए हैं और जानकारों का मानना ​​है कि उन्हें भ्रष्टाचाररोधी प्रोटोकॉल के बारे में अच्छी तरह से पता होना चाहिए.

अधिकारी ने कहा, ‘‘यह अनजाने में हो सकता है, लेकिन इस पर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि यह नियमों का उल्लंघन है. चेतावनी दी जाएगी या प्रतिबंध लगाया जाएगा, इसका फैसला मैच रेफरी और एसीयू (भ्रष्टाचार निरोधक इकाई) की रिपोर्ट के आधार पर किया जाएगा. आईपीएल की संचालन परिषद इस आधार पर फैसला ले सकती है.'' भिंडर को और भी गहन जांच का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सूर्यवंशी ने मैच के बाद उन्हें अपना ‘स्थानीय संरक्षक' बताया था.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: CSK की जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल, टॉप पर राजस्थान, ऐसा बन रहा समीकरण

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को किस बात का है अफसोस? दिग्गजों की थ्योरी- ये जानबूझकर बड़े बॉलर को टारगेट करता है..

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com