विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2022

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने Shahid Afridi के आरोपों का दिया कड़ा जवाब, INDvsBAN मैच में हुए विवाद पर ये कहा

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) मैच के बाद पाकिस्तान के एक पत्रकार ने आरोप लगाया कि ICC अपने बड़े आयोजनों में भारत का पक्ष लेती है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने उस सवाल का जवाब देते हुए सीधे तौर पर सहमति नहीं जताई, लेकिन उनका जवाब उससे मिलता जुलता ही था.

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने Shahid Afridi के आरोपों का दिया कड़ा जवाब, INDvsBAN मैच में हुए विवाद पर ये कहा
India vs Bangladesh
नई दिल्ली:

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने शुक्रवार को कहा कि एशिया कप (Asia Cup 2023) के लिए टीम इंडिया के पाकिस्तान दौरे (India tour of Pakistan) पर जाने का फैसला बोर्ड के हाथ में नहीं है और विदेशी दौरों पर सरकार अंतिम फैसला लेती है. लंबे समय के बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट पाकिस्तान में आयोजित होने वाले हैं. पाकिस्तान को 2023 में होने वाले एशिया कप (Asia Cup) के आगामी सीजन और 2025 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मेजबान के रूप में चुना गया है.

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, "यह बीसीसीआई के हाथ में नहीं है. यह सरकार की तरफ से किया जाना है. वो मंजूरी देते हैं."

हाल ही में भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) के टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 मैच से कुछ विवाद खड़ा हो गया. पहले नूरुल हसन ने विराट कोहली (Virat Kohli) पर नकली फील्डींग का आरोप लगाया था और फिर अंपायरों द्वारा बारिश के ब्रेक के बाद मैच जल्दी शुरू करने को लेकर चर्चाएं हो रही है.

रोजर बिन्नी ने इस "विवाद" के जवाब में एक कार्यक्रम में बताया, "ये उचित नहीं है. मुझे नहीं लगता कि आईसीसी हमारी तरफदारी करती है. सभी के साथ एक जैसा व्यवहार होता है. किसी भी तरह से आप ऐसा नहीं कह सकते. हमें अन्य टीमों से क्या अलग मिलता है? भारत क्रिकेट में एक बड़ा पावर हाउस है लेकिन फिर भी हमारे साथ समान व्यवहार किया जाता है."

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में बुधवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) मैच के बाद पाकिस्तान के एक पत्रकार ने आरोप लगाया कि ICC अपने बड़े आयोजनों में भारत का पक्ष लेती है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने उस सवाल का जवाब देते हुए सीधे तौर पर सहमति नहीं जताई, लेकिन उनका जवाब उससे मिलता जुलता ही था.

उनकी बातचीत सुपर 12 के ग्रुप 2 मैच के दौरान शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) और अंपायर के बीच हुए बहस पर आधारित थी, जहां बांग्लादेश के कप्तान बारिश बंद होने के 15 मिनट के भीतर मैच फिर से शुरू होने से खुश नहीं थे.

आपको बता दें, एडिलेड को दुनिया में सबसे तेजी से सूखने वाले मैदानों में से एक माना जाता है.

IND vs ZIM: अगर भारत का आखिरी सुपर 12 मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो क्या होगा समीकरण? जानिए डिटेल

Happy Birthday Virat Kohli: ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने Live TV पर स्पेशल अंदाज में दी 'अपने दोस्त' को जन्मदिन की बधाई-Video

विराट कोहली के जन्मदिन पर उनके यंग फैंस की बातें सुन आप भी रह जायेंगे हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sahibzada Mohammad Shahid Khan Afridi, Rohit Gurunath Sharma, Virat Kohli, India, Bangladesh, ICC T20 World Cup 2022, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com