विज्ञापन

'टेस्ट में वापसी अभी सेफ नहीं' सुदर्शन की चोट पर सामने आई बीसीसीआई की रिपोर्ट

सुदर्शन की फिटनेस रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब बीसीसीआई के बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

'टेस्ट में वापसी अभी सेफ नहीं' सुदर्शन की चोट पर सामने आई बीसीसीआई की रिपोर्ट
BCCI Medical Report on Sai Sudharsan Injury

भारतीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बी साई सुदर्शन शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर हो गए. सुदर्शन को पिछले महीने इंडिया ए के श्रीलंका दौरे के दौरान पैर के अंगूठे में चोट लगी थी और यह बाएं हाथ का बल्लेबाज समय रहते रिकवर करने में नाकाम रहा. सुदर्शन तभी से बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन में हैं. लगातार लंबी होती चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट के चलते रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं. रविवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बेंगलुरु सेंटर का दौरा किया. इस बीच स्पोर्ट्स एंड साइंस टीम की तरफ से सुदर्शन की चोट पर अपडेट आया है. 

खिलाड़ी के रिहैबिलिटेशन पर नज़र रख रही स्पोर्ट्स साइंस टीम के अपडेट के मुताबिक, "साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. डॉक्टरों ने बायोलॉजिकल हीलिंग के लिए और समय लेने की सलाह दी है. काफी सुधार हुआ है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में सुरक्षित वापसी के लिए अभी काफी नहीं है."

स्पोर्ट्स साइंस टीम ने मैनेजमेंट और नेशनल सिलेक्शन कमिटी को इसकी जानकारी दे दी है. सुदर्शन के लिए मेडिकल और फिटनेस सलाह में लिखा है,"रिहैबिलिटेशन, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग, और क्रिकेट के लिए खास लोड धीरे-धीरे और कड़ी निगरानी में बढ़ाए जाने चाहिए. सावधानी बरतने का मकसद चोट के दोबारा होने या आगे की दिक्कतों के खतरे को कम करना और लंबे समय तक परफॉर्मेंस को बचाना है." 

उनकी गैरमौजूदगी में, देवदत्त पडिक्कल, जिन्होंने प्रैक्टिस गेम में सेंचुरी बनाई थी, नंबर-3 पोजिशन के लिए अपना दावा पक्का कर लिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पडिक्कल का नंबर-3 पर खेलना तय है. वहीं यह भी देखना दिलचस्प होगा कि टीम में सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के तौर पर कौन आता है. मुंबई के अनुभवी खिलाड़ी सरफराज खान एक अच्छा विकल्प लगते हैं, लेकिन कोचिंग स्टाफ और सिलेक्शन कमेटी के एक महत्वपूर्ण सदस्य को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं है.

यह भी पढ़ें: 93 साल पहले लगाया करियर का एकमात्र शतक, बेटों पर पड़ा गहरा असर, 1983 वर्ल्ड कप में दिखा नतीजा

यह भी पढ़ें: हॉकी वर्ल्ड कप 2026: 1971 से लेकर 2023 तक, जानें किस वर्ल्ड कप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhardwaj Sai Sudharsan, Cricket, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com