विज्ञापन

BCCI की बड़ी बैठक आज, छिन जाएगी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी! सूर्या OUT, सूर्यवंशी IN?

गुरुवार को बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक होनी है. इसमें सूर्या की कप्तानी पर फैसला होना है. देखना होगा कि चयनकर्ता भविष्य के तौर पर किस खिलाड़ी पर दांव लगाते हैं.

BCCI की बड़ी बैठक आज, छिन जाएगी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी! सूर्या OUT, सूर्यवंशी IN?
BCCI Apex Council meeting today, Suryakumar Yadav set to lose his captaincy

वर्ल्ड कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव के हाथों अब टी-20 टीम की कमान नहीं होगी. NDTV सूत्रों के मुताबिक भारत के आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया को एक नया कप्तान मिलेगा. बीसीसीआई की एपेक्स कमिटी की बैठक में आज ये फ़ैसला लिया जाना है. इसी बैठक में और भी बड़े फ़ैसले लिए जाने की उम्मीद है. मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर और चयन समीति आने वाले शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का चुनाव करने वाले हैं. एशियन गेम्स के 30 मेंबर के स्क्वाड से सूर्या पहले ही बाहर हैं जबकि वैभव सूर्यवंशी इसका हिस्सा बनाये गये हैं. टीम इंडिया के विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी से छुट्टी होने वाली है. भारतीय टीम 6 से 20 जून तक अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ एक टेस्ट और 3 वनडे मैच की सीरीज़ खेलेगी. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी. फिर सितंबर में एशियन गेम्स भी हैं. 

  • 26 जून से आयरलैंड दौरा 
  • 1 जुलाई से इंग्लैंड दौरा
  • सितंबर- अक्टूबर: एशियन गेम्स

खो गई सूर्या की चमक

फिर हफ़्ते भर के अंदर ही भारतीय टीम इसी दौरान 26 जून से आयरलैंड के ख़िलाफ़ 2 टी-20 मैचों की सीरीज़ और फिर 1 जुलाई से इंग्लैंड के ख़िलाफ़ 5 टी-20 मैचों की सीरीज़ में उतरेगी. सितंबर- अक्टूबर में टीम इंडिया को जापान में टी-20 फॉर्मेट के लिए भी मैदान पर उतरना है.  NDTV सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को बीसीसीआई की एपेक्स कमिटी की बैठक में कप्तान सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से मुक्ति दे दी जाएगी. उनके टी-20 टीम में बने रहने पर भी बात होने की बातें की जा रही हैं. 

SKY का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस के लिए इस सीज़न बेहद फीका रहा. 13 मैचों में उन्होंने इस सीज़न आईपीएल में 21 के औसत से और 148 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए और पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम सिर्फ़ चार मैच जीतकर 9वें नंबर पर रही. 35 साल के सूर्यकुमार ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में भी अपनी चमक खोई है.   

  • टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया चैंपियन ज़रूर बनी, लेकिन SKY ने सिर्फ़ 137 के स्ट्राइक रेट से 242 रन बनाए. 
  • SKY ने अबतक 113 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 37 के औसत से 3272 रन बनाए. जबकि पिछले 12 महीने के वक्त में 30 मैचों में सिर्फ़ 31 के औसत से 674 रन बनाए. 
  • पिछले दो सालों में ये औसत और भी नीचे नज़र आता है. पिछले दो सालों में 27 के औसत से उन्होंने 1131 रन बनाए. 

क्या खुद कप्तानी छोड़ेंगे सूर्या?

ज़ाहिर है टीम मैनेजमेंट के पास आगे देखने के लिए कई विकल्प हैं. सूर्या की जगह लेने के लिए तिलक वर्मा और श्रेयस अय्यर रेस में हैं. बहुत मुमकिन है कि एपेक्स काउंसिल में इस बात के फ़ैसले से ही सूर्यकुमार यादव खुद ही कप्तानी को टाटा, बाई-बाई कह दें. दिलचस्प ये भी है कि एशियन गेम्स के 30 खिलाड़ियों की लिस्ट से सूर्या बाहर हैं और सूर्यवंशी अंदर.

भारत के 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद से ही यह तो तय माना जा रहा था कि चयनकर्ता भविष्य की ओर देखेंगे. 2028 में ओलंपिक होना है और उससे पहले टीम इंडिया नए कप्तान को पूरे मौके देगी.  टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की अगली बैठक में क्रिकेट की दुनिया इस बात का भी इंतज़ार करेगी कि अगर सूर्या टीम से बाहर होते हैं तो क्या उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया का नया चेहरा होंगे?

यह भी पढ़ें: पैट कमिंस ने बढ़ाई SRH की चिंता, IPL 2027 से बाहर रहने के दिए संकेत, बड़ा सवाल- किसकी चमकेगी किस्मत

यह भी पढ़ें: बतौर कप्तान हिट लेकिन बल्ले से सुपर फ्लॉप, बीते 18 महीने में कैसे 'हीरो से जीरो बने सूर्यकुमार यादव?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com