विज्ञापन

चेन्नई में BBL, ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर IPL: क्रिकेट डिप्लोमेसी की नई राह पर भारत-ऑस्ट्रेलिया- रिपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिन के अपने ऑस्ट्रेलियाई दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड से ऐलान किया कि इस साल के अंत में चेन्नई में बीग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा.

चेन्नई में BBL, ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर IPL: क्रिकेट डिप्लोमेसी की नई राह पर भारत-ऑस्ट्रेलिया- रिपोर्ट
IPL in Australia Cricket Australia Open Invite to BCCI -Report

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पहुंचे, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी मौजूद रहे. दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलेबरेशन रोडमैप का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम मोदी ने ऐलान किया कि बीग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला इस साल दिसंबर में भारत में खेला जाएगा. यह भारत में खेली जाने वाली पहली विदेशी क्रिकेट लीग होगी. वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा है कि यह सिर्फ एक मुकाबला नहीं होगा बल्कि रेगुलर इवेंट होगा. 

ऑस्ट्रेलिया में होगा आईपीएल मुकाबला?

12 दिसंबर को चेपॉक में होने वाले मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स का सामना पर्थ स्कॉर्चर्स से होगा. यह मैच पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के तुरंत बाद होगा, और यह ऑस्ट्रेलियाई इतिहास में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले घरेलू खेल मैच के तौर पर रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है. 

ऑस्ट्रेलियाई अखबार, सिडनी मार्निंग हेराल्ड के अनुसार, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट डिप्लोमेसी के चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद है कि बीग बैश लीग का आयोजन भारत में एक सालान इवेंट होगा और ऐसे ही आईपीएल के मुकाबले आईपीएल में खेले जाएंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसको लेकर बीसीसीआई को खुला न्योता देगी. पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान कुछ बातचीत हुई है. कंगारू बोर्ड को उम्मीद है कि ऐसा होगा. बता दें, अभी तक आईपीएल दक्षिण अफ्रीका और यूएई में हुए हैं. लेकिन यह कभी ऑस्ट्रेलिया नहीं गया है. 

क्रिकेट भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जुड़ाव का माध्यम 

अपने दौरे के आखिरी दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड गए भारतीय प्रधानमंत्री नने इस दौरान युवा खिलाड़ियों से मुलाकात की और एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "एमसीजी में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं एक साथ आती हैं. एक, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच और दूसरा, यह एहसास कि दोनों देशों में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि साझा जुनून है. आज यहां केवल खेल की खुशी, हमारी मित्रता की गर्मजोशी और भविष्य के चैंपियनों की ऊर्जा दिखाई दे रही है."

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा,"जब भी मुझे मेरे मित्र प्रधानमंत्री अल्बनीज से मिलने का अवसर मिला, क्रिकेट हमारे बीच स्वाभाविक जुड़ाव का माध्यम रहा है. अहमदाबाद में हम साथ स्टेडियम गए थे और आज यहां भी वही खेल भावना महसूस हो रही है. स्टीव वॉ और लीजा स्टालेकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी हमें याद दिलाती है कि चैंपियन बनने के लिए प्रतिभा, स्वभाव और दृढ़ता- तीनों जरूरी हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Of Control For Cricket In India, Cricket, India, Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com