- बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर घर-घर जाकर कर रही हैं मदद
- जहांआरा आलम टी-20 महिला वर्ल्डकप में बांग्लादेश टीम का हिस्सा थी
- अपने जन्मदिन के मौके पर गरीबों को खाने का सामना वितरित की
Coronavirus Outbreak: पूरी दुनिया में कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में है. हर कोई अपनी ओर से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना सहयोग दे रहा है. ऐसे में बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर जहांआरा आलम (Jahanara Alam) ने कोरोनावायरस से प्रभावित हुए 50 गरीब परिवारों की जिम्मेदारी लेते हुए उन सभी को खाने का सामान पहुंचा रही है. अपने फेसबुक अकाउंट पर उन्होंने इस बात की जानकारी सभी से साझा की है. बता दें कि 1 अप्रैल को उनका बर्थडे भी है, ऐसे में अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने गरीब परिवारों के लिए यह कदम उठाया. फेसबुक पर पोस्ट कर जहांआरा आलम ने लिखा है कि वो ऐसा काम दिखावे के लिए नहीं कर रहीं हूं. मैं इन जरूररतमंद लोगों के लिए आगे आई हूं. आप भी जितना मदद कर सकते हैं इस मुश्किल समय में आगे आकर करें, हमें इन सबके का सहारा बनकर खड़े रहना होगा. सबसे खास बात ये है कि जहांआरा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर घर में न बैठकर खुद बाहर निकलीं और जरुरतमंद परिवारों को राशन और जरुरत की चीजें घर तक पहुंचाया. बता दें कि जहांआरा बांग्लादेश महिला टीम की तेज गेंदबाज हैं, उन्होंने अपने करियर में अबतक 37 वनडे में 33 विकेट और 71 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 55 विकेट लेने में सफल रही हैं. बांग्लादेश (Bangladesh) में अबतक 50 लोग संक्रमित हैं तो वहीं 5 लोगों की मौत हो गई है.
भारत में कोरोनावायरस (COVID-19) से अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और संक्रमितों की संख्या 1637 पहुंच गई है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 386 नए मामले सामने आए हैं, वहीं एक अच्छी खबर यह है कि इसके संक्रमण से 133 लोग ठीक हो चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार सुबह ये आंकड़े जारी किए गए हैं. बता दें कि कोरोनावायरस (Coronavirus Outbreak) के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों का लॉकडाउऩ जारी है. 21 दिनों का लॉकडाउऩ 14 अप्रैल तक जारी रहेगा.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं