24.5 ओवर (1 रन) फुल बॉल!! मेहदी ने पुश किया गेंद को कवर्स की तरफ और सिंगल हासिल किया|
24.4 ओवर (1 रन) इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर ब्लॉक किया| पॉइंट की तरफ गैप में गई गेंद जहाँ से सिंगल का मौका बन गया|
24.3 ओवर (1 रन) सिंगल, ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जुड़ गया|
24.2 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया| रन का मौका नहीं बन सका|
24.1 ओवर (0 रन) लीडिंग एज लेकर गेंद पॉइंट फील्डर की तरफ गई गेंद| कैच और रन दोनों का मौका नहीं बन पाया| लेग साइड पर मोड़ना चाहते थे लेकिन बल्ले का मुंग जल्दी बंद कर दिया था|
23.6 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, फ्रंट फुट पर आकर गेंद को सॉलिड तरीके से डिफेंड किया|
23.5 ओवर (4 रन) चौका! हवा में थी गेंद लेकिन चूक हो गई डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री पर उमरान द्वारा| सीमा रेखा के काफी आगे आकर कैच के लिए गए लेकिन उसे मिसजज कर बैठे और बॉल उनके ऊपर से निकल गई और एक टप्पा खाने के बाद सीमा रेखा को पार कर गई| पैड्स पर डाली गई गेंद को गति के साथ लेग साइड पर खेल दिया था| हवा में थी, फील्डर ने पूरी छलांग तो लगाई लेकिन गेंद उनके ऊपर से निकल गई|
23.4 ओवर (0 रन) इस बार धीमी गति की गेंद से बल्लेबाज़ को पूरी तरह से चकमा दे दिया| पड़कर अंदर आई गेंद और बल्ले को बीट करती हुई पैड्स से लगी और कीपर की तरफ टप्पा खाकर गई| कोई रन नहीं हुआ|
23.3 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
23.2 ओवर (0 रन) इस बार फुल लेंथ की गेंद को मिड ऑन की तरफ फ्लिक तो किया लेकिन वहां भी गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं होगा|
23.1 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोहली ने शॉर्ट कवर्स पर उसे फील्ड किया|
22.6 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से गेंद को मिड ऑन की तर४अफ़ पुश किया और एक रन बटोर लिया|
22.5 ओवर (1 रन) सिंगल, पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|
22.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, ड्राइव किया गेंद को कवर्स की और लेकिन रन नही हुआ|
22.3 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया|
22.2 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
22.1 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
21.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
21.5 ओवर (4 रन) चौका! हवा में थी गेंद लेकिन कीपर राहुल के ऊपर से निकल गई| पूरी छलांग लगाया था लेकिन गेंद तक पहुँच नहीं पाए| बल्ले के उपरी भाग को लगकर काफी तेज़ी के साथ निकल गई गेंद बाउंड्री लाइन के पार चार रनों के लिए| किस्मत ने यहाँ पर बल्लेबाज़ का पूरा साथ दिया|
21.4 ओवर (1 रन) छोटी लेंथ की गेंद| पुल किया उसे लेग साइड पर| मिस टाइम हुआ, डीप फील्डर से काफी आगे गिरी गेंद| एक ही रन मिल पाया|
21.3 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को फ्लिक किया मिड विकेट की दिशा में लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|
21.2 ओवर (0 रन) आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|
21.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
20.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| पिटारे से स्वीप शॉट निकाला और दो रन बटोरा|
20.5 ओवर (4 रन) चौका! ये गेंद फील्डर को पार कर गई| कट शॉट का इस्तेमाल किया और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया|
20.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|
20.3 ओवर (2 रन) दुग्गी, स्वीप शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने दो रन हासिल किया|
20.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
20.1 ओवर (0 रन) क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
मैच रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
24.6 ओवर (0 रन) इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं| 96/6 बांग्लादेश|