विज्ञापन

बांग्लादेश में IPL का लाइव टेलीकास्ट होगा या नहीं, BAN सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

IPL 2026:बांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे अब प्रशंसक 2026 का टूर्नामेंट देख सकेंगे. सूचना मंत्री ने संकेत दिया कि प्रसारण में अब कोई बाधा नहीं है, और सरकार के पिछले निर्देश अब मान्य नहीं हैं.

बांग्लादेश में IPL का लाइव टेलीकास्ट होगा या नहीं, BAN सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला
IPL 2026: Bangladesh govt. opens door for broadcast in the country

Bangladesh lifts IPL broadcast ban: आईपीएल 2026 की शुरुआत शनिवार से होने जा रही है, जिससे पहले बांग्लादेश सरकार ने अपने देश में इस लीग के प्रसारण के लिए दरवाजे खोल दिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नवनियुक्त सूचना और प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा है कि बांग्लादेश में आगामी आईपीएल सीजन के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है. 'डॉयचे वेले' के मुताबिक, जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा, "आईपीएल प्रसारण के लिए किसी ने भी हमसे आवेदन नहीं किया है. हम खेल में राजनीति को नहीं मिलाना चाहते. हम इसे एक व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे। अगर कोई चैनल आईपीएल के प्रसारण के लिए आवेदन करता है, तो हम उस पर सकारात्मक रूप से विचार करेंगे."

इससे पहले, युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने 'क्रिकबज' को बताया था कि वह पिछली अंतरिम सरकार की ओर से आईपीएल प्रसारण पर बैन लगाए जाने के बाद इसके संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे.

जब स्वपन से पूछा गया कि क्या स्टार स्पोर्ट्स आईपीएल का प्रसारण कर सकता है, तो स्वपन ने ऐसा होने के संकेत देते हुए कहा, "हम किसी को भी इसके प्रसारण से नहीं रोकेंगे.अगर स्टार स्पोर्ट्स इसका प्रसारण करना चाहता है, तो वह कर सकता है. अगर हमारे चैनलों में से कोई इसका प्रसारण करना चाहता है, तो हम इसे सकारात्मक रूप से लेंगे, लेकिन हम किसी पर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं करेंगे."

बांग्लादेश के केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के कार्यालय सचिव, रेजाउल करीम लबलू का कहना है कि वे स्टार स्पोर्ट्स को आईपीएल का प्रसारण करने से नहीं रोकेंगे, क्योंकि इस संबंध में सरकार की ओर से कोई निर्देश नहीं मिला है.

आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. इसके अगले दिन मुंबई इंडियंस (MI) की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करेगी.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कुछ दिनों पहले इस सीजन के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी किया है. लीग चरण के मुकाबले 24 मई तक खेले जाने हैं. प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल कुछ दिनों में जारी किए जाने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-  IPL 2026: ये 7 धुरंधर तोड़ सकते हैं विराट कोहली का 973 रन वाला महारिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com