विज्ञापन

Odisha: नयागढ़ में पर्यटक बस पलटी, 4 महिलाओं समेत 5 की मौत, 30 से अधिक घायल

Odisha News: निजी बस बरहमपुर से करीब 60 यात्रियों को लेकर हरिशंकर जा रही थी. इस दौरान हनुमान घाटी के पास वह एक चट्टान से टकराकर पलट गई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कुछ यात्री बस से बाहर गिर गए, जबकि 10 से ज्यादा लोग उसके नीचे फंस गए.

Odisha: नयागढ़ में पर्यटक बस पलटी, 4 महिलाओं समेत 5 की मौत, 30 से अधिक घायल
Odisha bus Accident

Odisha Bus Accident: ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक टूरिस्ट बस पलट गई, हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. मृतकों में बस का ड्राइवर और चार यात्री शामिल हैं, जिनमें सभी चार महिलाएं हैं. मृतकों की पहचान हरि पात्रा, लक्ष्मी पात्रा, सुप्रभा साहू और सुमति साहू के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि ये सभी बरहमपुर के रहने वाले थे. 

जानकारी के अनुसार, निजी बस शुक्ररवार देर रात बरहमपुर से लगभग 60 यात्रियों को लेकर हरिशंकर जा रही थी. इस दौरान हनुमान घाटी के पास ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वह एक चट्टान से जा टकराई और पलट गई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कुछ यात्री बस से बाहर गिर गए, जबकि 10 से ज्यादा लोग उसके नीचे फंस गए. 

बस काटकर यात्रियों को बाहर निकाला 

हादसे की सचूना पर दसपल्ला और बनिगोछा पुलिस स्टेशन की टीमें, फायर सर्विस और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचीं. गैस कटर से बस को काटकर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया. घायलों को शुरू में दस्पल्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लगभग 15 पीड़ितों को बाद में जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है, कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं. 

Exclusive: भगवान जगन्नाथ के वरिष्ठ पुजारी NDTV से बोले- मंदिर में 3 सुरंगें, रत्न भंडार के हैं रक्षक सांप, पढें खास बातचीत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com