Bangladesh Cricket Announce Central Contract: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को खिलाड़ियों के लिए केंद्रीय अनुबंध का ऐलान कर दिया है. 28 खिलाड़ी बोर्ड ने अनुबंध पाने में सफल हुए हैं जबकि टेस्ट ओपनर महमूदुल हसन जॉय इससे चूक गए हैं. अनुबंध सूची में 'ए+' श्रेणी नहीं रखी गई है. बीसीबी ने चार कैटेगरी- ए, बी, सी और डी कैटेगरी में रखा गया है. चार क्रिकेटर - नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन कुमार दास और तस्कीन अहमद - को 'ए' श्रेणी में रखा गया है.
अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम, मोमिनुल हक, ताइजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन, मेहदी हसन, हसन महमूद और नाहिद राणा को 'बी' श्रेणी में रखा गया है. सौम्या सरकार, जेकर अली अनिक, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद और सैयद खालिद अहमद को ग्रेड सी में रखा गया है. सात खिलाड़ियों - सैफ हसन, परवेज हुसैन एमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और काजी नुरुल हसन सोहन - ग्रेड डी अनुबंध प्राप्त हुआ है.
ए ग्रेड के अंदर खिलाड़ियों को प्रति महीने 800,000 बांग्लादेश ढाका मिलेंगे. जबकि बी ग्रेड के खिलाड़ियों को 600,000 प्रति महीना. जबकि सी ग्रेड में 400,000 और डी ग्रेड में खिलाड़ियों को 200,000 प्रति महीना मिलेगा. अगर भारतीय रुपये में इसे बदला जाए तो करीब 72 लाख होंगे. जबकि करीब 51 लाख सालाना होंगे. वहीं सी ग्रेड में यह रकम करीब 36 लाख होंगे.
बात अगर भारतीय खिलाड़ियों की करें तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इस साल तीन कैटेगरी में बांटा गया है- ए, बी और सी ग्रेड. बीसीसीआई ने इस साल किस कैटेगरी में कितना पैसा मिलगेा, इसका ऐलान नहीं किया है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, कैटेगरी में ए में सालाना 5 करोड़, बी ग्रेड में सालान 3 करोड़ और 1 ग्रेड में सालान 1 करोड़ मिलते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं