Mohammad Abbas's big record: मीरपुर में मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा पहले टेस्ट (Ban vs Pak 1st Test) के दूसरे दिन बांग्लादेश की पारी 413 रनों पर सिमट गई. और इसमें 37वें साल में चल रहे पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद अब्बास (Mohammed Abbas) छा गए. अब्बास ने पांच विकेट चटकाए, तो उन्होंने वह बड़ा कारनामा कर डाला, जो इतिहास में बड़े-बड़े बॉलर नहीं कर सके. बांग्लादेश के खिलाफ मोहम्मद अब्बास करियर का सिर्फ 28वां ही टेस्ट मैच खेल रहे हैं, लेकिन इन चटकाए पांच विकेट से उन्होंने खुद को इंग्लैंड के महान सीमर जेम्स एंडरसन और भारत के रविचंद्नन अश्विन की बराबरी करते हुए खुद को वेरी-वेरी स्पेशल क्लब में शामिल करा लिया.
Mohammad Abbas 5-92 (34.0) vs Bangladesh | 1st Test, 2026 - Mirpur | Ball By Ball Highlights pic.twitter.com/4tDb0TTkou
— Danish (@PctDanish) May 9, 2026
अब्बास की बड़ी उपलब्धि
मोहम्मद अब्बास ने शनिवार को बाग्लांदेश की पारी में फेंके 34 ओवरों में 92 रन देकर पांच विकेट चटकाए. और यह उनके फर्स्ट क्लास करियर में कुल मिलाकर 56वीं बार ऐसा हुआ, जब उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए. खेल इतिहास में सबसे ज्यादा ऐसा कारनामा करने और सबसे ज्यादा ही विकेट लेने वाले सक्रिय खिलाड़ियों में मोहम्मद अब्बास दोनों ही मामलों में पांचवें नंब पर हैं.
फर्स्ट क्लास में सबसे ज्यादा 'पंजा' जड़ने वाले सक्रिय खिलाड़ी
नाम पारी में 5 विकेट कुल विकेट
मलिंदा पुष्पकुमार 86 1010
सिमोन हार्मर 59 1038
जेम्स एंडरसन 56 1,168
आर. अश्विन 56 779
मोहम्मद अब्बास 56 880
इमरान ताहिर 53 784
(नोट: अश्विन और ताहिर टी20 फॉर्मेट में सक्रिय हैं, लेकिन दोनों ने क्रमश: 2024 और 2017 से फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेली है. अब्बास और एंडरसन फिलहाल फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं