विज्ञापन

भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, 25 अगस्त को घर से काम करने की सलाह

गुरुग्राम प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी कर दी है. अभी तो यह एडवाइजरी सिर्फ 25 अगस्त के लिए जारी की गई है लेकिन स्थिति को देखते हुए इसे आगे एक्सटेंड भी किया जा सकता है.

भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी, 25 अगस्त को घर से काम करने की सलाह
गुरुग्राम में तेज बारिश
NDTV

भारी बारिश के बीच गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी हुई है, 25 अगस्त को घर से काम करने की सलाह दी गई है. डीसी उत्तम सिंह ने सरकारी और निजी संस्थानों के लिए यह एडवाइजरी जारी की है. जलभराव और ट्रैफिक जाम के चलते यह फैसला लिया गया है. स्कूलों को भी ऑनलाइन क्लास की दी हिदायत दी गई है.

जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को मौसम का मिजाज अचानक से बदला है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन तेज बारिश की वजह से गुरुग्राम और दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह जलभराव और भारी ट्रैफिक देखने को मिला. कई लोग सड़कों पर घटों तक फंसे रहे, अपने दफ्तर देर से पहुंच पाए, गुरुग्राम में तो हालात और ज्यादा खराब दिखे जहां जगह-जगह काफी पानी भर गया. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिन और तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है.

इसी अनुमान को देखते हुए गुरुग्राम प्रशासन ने वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी कर दी है. अभी तो यह एडवाइजरी सिर्फ 25 अगस्त के लिए जारी की गई है लेकिन स्थिति को देखते हुए इसे आगे एक्सटेंड भी किया जा सकता है. वैसे यह कोई पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की एडवाइजरी जारी की गई हो. इससे पहले भी ऐसी एडवाइजारी जारी की गई हैं.

क्यों हो रही दिल्ली में झमाझम बारिश 

भारतीय मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में हुई तेज बारिश की दो मुख्य वजह हैं. एक तरफ दिल्ली में उत्तर दिशा की तरफ से आ रही हैं मॉनसूनी हवाओं की वजह से बारिश हो रही है. जबकि दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के आसपास लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से जो पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आ रही हैं. इन दोनों का इंटरेक्शन होने की वजह से दिल्ली में तेज बारिश हो रही है. 

दिल्ली में क्लाइमेट चेंज का असर 

इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सीजन के दौरान क्लाइमेट चेंज का असर दिल्ली में बारिश के पैटर्न पर साफ तौर पर दिखा है. जुलाई के पहले हफ्ते से अब तक मॉनसून दिल्ली में काफी ज्यादा अनियमित रहा है. अचानक से तेज बारिश का दौर शुरू हो जाता है, फिर कई हफ्तों तक बूंद नहीं गिरती और फिर तेज बारिश शुरू हो जाती है. एक ही दिन में रिकॉर्ड बारिश हो जाती है. फिर हफ्तों तक खाली पन रहता है. मौसम वैज्ञानिकों ने इसे क्लाइमेट चेंज ही बताया है. जिसका असर दिल्ली के तापमान पर भी दिखा है. जहां जुलाई से अगस्त के बीच रिकॉर्ड उमस भरी गर्मी देखी गई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather, Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com