विज्ञापन

राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, 10 सालों में 17वीं बार आएगा बाहर, जानें कहां रहेगा

बाबा राम रहीम को साल 2017 में रेप और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. पिछले 10 सालों में वह 16 बार जेल से बाहर आ चुका है. मई महीने में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी. अब वह 21 दिन के लिए जेल से बाहर आ रहा है.

राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, 10 सालों में 17वीं बार आएगा बाहर, जानें कहां रहेगा
गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल.
  • रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर 21 दिन की पैरोल मिली है
  • राम रहीम को 2017 में दो साध्वियों के यौन शोषण के मामलों में 20 साल की सजा सुनाई गई थी
  • पिछले 10 सालों में राम रहीम 16 बार जेल से पैरोल या फरलो पर अस्थायी तौर पर बाहर आ चुका है
नई दिल्ली:

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है. बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को फिर से 21 दिन की पैरोल मिल गई है. जिला कारागार सुनारिया ने राम रहीम के लिए 21 दिन की पैरोल मंजूर की है. ये पहली बार नहीं है जब राम रहीम जेल से बाहर आ रहा है. अब तक वह 16 बार जेल से बाहर आ चुका है. अब 17वीं बार वह जेल से बाहर निकलेगा.

10 सालों में 17 बार मिली पैरोल और फरलो

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम साल 2017 में सजा होने के बाद से अब तक कभी पैरोल तो कभी फरलो पर बाबा 16 बार बाहर आ चुका है. अब 17वीं बार वह जेल से बाहर आने वाला है. बता दें कि जेल में सजा काट रहे कैदियों की कुछ खास परिस्थितियों में ही पैरोल दी जाती है. बाबा राम रहीम को साल 2017 में रेप और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था. वह 20 साल की सजा काट रहा है.पिछले 10 सालों में वह 16 बार जेल से बाहर आ चुका है. मई महीने में उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी. तब वह सिरसा वाले आश्रम में रहा था. अब वह 21 दिन के लिए जेल से बाहर आने वाला है. 

रेप और हत्या के मामले में जेल में बंद है राम रहीम

बता दें कि गुरमीत राम रहीम दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में 10-10 साल की सजा काट रहा है. उसे 2017 में सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में दो महिला साध्वियों के साथ रेप के मामले में एक विशेष CBI अदालत ने दोषी ठहराया था. मतलब उसे कुल 20 साल की सजा काटनी है. कोर्ट ने साफ किया था कि दोनों सजाएं एक साथ नहीं चल सकतीं.10 साल पूरे होने के बाद दूसरे 10 साल की सजा का आदेश था सीबीआई कोर्ट ने दिया था. राम रहीम डेरा के पूर्व मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी उम्रकैद की सजा काट रहा है, उसे पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या के मामले में भी दोषी ठहराया गया था.

सिरसा डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा राम रहीम

पहले पैरोल के दौरान उसे उत्तर प्रदेश बागपत के बरनावा आश्रम में भेजा गया था. लेकिन फिर उसे सिरसा आश्रम जाने की परमिशन मिल गई. उसके बाद से वह सिरसा डेरा सच्चा सौदा के आश्रम जा चुका है. माना जा रहा है कि पैरेल मिलने के बाद राम रहीम मंगलवार को फिर से सिरसा आश्रम जा सकता है.

पैरोल और फरलो  पर उठते रहे हैं सवाल

बता दें कि डेरा सत्ता सौदा के अनुयायी हरियाणा, पंजाब के साथ ही कई अन्य राज्यों में भी फैले हुए हैं. अगस्त 2017 में रेप के मामलों में राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी.जेल की सजा मिलने के बावजूद राम रहीम को बार-बार पैरोल या फरलो पर अस्थायी रिहाई दी जाती रही है. इन रिहाइयों पर अक्सर राजनीतिक और सार्वजनिक सवाल भी उठे हैं. ताजा पैरोल ने एक बार फिर हाई-प्रोफाइल कैदियों के लिए पैरोल पॉलिसी और उन हालात पर ध्यान खींचा है जिनके तहत राम रहीम को बार-बार अस्थायी रिहाई दी गई है.

ये भी पढे़ं-राम रहीम को फिर मिली 30 दिन की पैरोल, 2017 की सजा के बाद 16वीं बार आएगा जेल से बाहर, अकाली दल ने उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Rahim, RAM RAHIM PARALOE, Ram Rahim Parole Haryana Election, Ram Rahim Parole List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com