विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2018

बॉल टैम्‍परिंग: बैन का सामना कर रहे स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट के समर्थन में रोहित शर्मा ने कही यह भावुक बात...

भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने बॉल टैम्‍परिंग मामले में प्रतिबंधित किए गए स्‍टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन ब्रैनकॉफ्ट के समर्थन में एक महत्‍वपूर्ण बात कही है.

बॉल टैम्‍परिंग: बैन का सामना कर रहे स्मिथ, वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट के समर्थन में रोहित शर्मा ने कही यह भावुक बात...
रोहित शर्मा बोले, दोषी पाए गए तीनों क्रिकेटरों की पहचान बॉल टैम्‍परिंग विवाद से नहीं बननी चाहिए (फाइल फोटो)
  • कहा, बॉल टैम्‍परिंग से नहीं बननी चाहिए तीनों क्रिकेटरों की पहचान
  • स्मिथ जिस तरह भावुक हुए, वह मेरे दिमाग में घूम रहा है
  • सीए ने स्मिथ और वॉर्नर पर लगाया है एक साल का बैन
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा ने बॉल टैम्‍परिंग मामले में प्रतिबंधित किए गए स्‍टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन ब्रैनकॉफ्ट के समर्थन में एक महत्‍वपूर्ण बात कही है. रोहित ने कहा कि टैम्‍परिंग मामले में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और टीम के उनके दो साथियों ( डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट) की पहचान इससे नहीं बननी चाहिए. उन्होंने कहा कि जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट पर सुरक्षा घेरे में जिस तरह से उन्हें (स्मिथ को) अंदर ले जाया गया और सिडनी में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान जिस तरह से पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान भावुक हुए वह अभी तक मेरे दिमाग में घूम रहा है.
 
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद  स्मिथ इस मामले की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई थीं. वॉर्नर और बेनक्रॉफ्ट भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को झकझोरने वाले इस प्रकरण में शामिल होने के लिए माफी मांग चुके हैं.रोहित ने ट्विटर पर लिखा, ‘जोहानिसबर्ग हवाई अड्डे पर सुरक्षा घेरे में जाते हुए और फिर हाल ही में हुई उनकी( स्मिथ) प्रेस कान्फ्रेस मेरे दिमाग में गूंज रही है. इसमें कोई शक नहीं कि खेल की पवित्रता बनाए रखनी चाहिए.’गौरतलब है कि बॉल टैम्‍परिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद स्मिथ और वॉर्नर को एक- एक साल और बेनक्रॉफ्ट को 9 माह के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है.

वीडियो: रोहित शर्मा के 'डबल धमाल' से टीम इंडिया जीती
टीम इंडिया के इस बल्‍लेबाज ने कहा, ‘उन्होंने (तीनों खिलाड़ि‍यों ने ) गलती की और उसे मान लिया. मेरे लिए यहां बैठकर उनके बोर्ड ( क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) के फैसले पर सवाल उठाना सही नहीं है लेकिन वे महान खिलाड़ी हैं और उस प्रकरण से उनकी पहचान नहीं बननी चाहिए. इससे पहले दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भी फैसले की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, ‘यह शर्मनाक है! @ स्टीवस्मिथ49 अपराधी नहीं हैं.’  (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Sharma, Ball Tampering Scandal, Steve Smith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com