मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. प्रतिष्ठित सीरीज का दूसरा मुकाबला दो अगस्त से पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है. यहां पाक टीम के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) के पास करीब चार साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में शतक लगाने का सुनहरा मौका था. मगर वह अपनी ही गलती से शतक लगाने से चूक गए. जिसके बाद उन्हें साथी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक के ऊपर गुस्सा निकालते हुए पाया गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
ब्रैंडन किंग ने रन आउट करते हुए लौटाया पवेलियन
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम को विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने डायरेक्ट थ्रो पर रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. इस दौरान वह बुरी तरह से चोटिल भी हो गए. जिसके बाद उन्हें ड्रेसिंग रूम का रास्ता देखना पड़ा.
Babar Azam got run out because of his own mistake, but ended up showing his frustration at Abdullah.
— Cricket Room (@cricket__room) August 4, 2026
Brandon king injured after brilliant throw 🥺🤯🔥 pic.twitter.com/T5i4HWLejc
आउट होने से पूर्व 88 रन बनाने में कामयाब रहे बाबर
आउट होने से पूर्व बाबर आजम पहली पारी में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 147 गेंद में 59.86 की स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 10 चौके और एक छक्का देखने को मिला.
REACTION OF BABAR AZAM AFTER GETTING OUT ON 88 💔#PAKvWI pic.twitter.com/L7aAaEhO5C
— M.Umer Hayat (@iUmer12) August 4, 2026
बाबर आजम का टेस्ट करियर
बात करें बाबर आजम के टेस्ट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की तरफ से कुल 64 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 117 पारियों से 43.46 की औसत से 4650 रन निकले हैं.
बाबर के नाम टेस्ट क्रिकेट में नौ शतक और 33 अर्धशतक दर्ज है. 196 की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक पारी में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. ये रन उन्होंने 55.07 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- आकाश चोपड़ा का ठनका माथा, वजह बनी रवि शास्त्री की चुनी गई टीम, वर्ल्ड कप 2027 की प्लेइंग 11 पर जंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं