आईसीसी पुरुष वर्ल्ड कप 2027 के आगाज में वैसे तो अभी काफी दिन शेष हैं. मगर देश में आगामी टूर्नामेंट को लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं. वनडे फॉर्मेट के सभी मुकाबलों को आगामी इवेंट से पहले ट्रायल के रूप में देखा जा रहा है. सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजर बनी हुई है. जारी खींचतान के बीच हाल ही में देश के पूर्व क्रिकेटर और मुख्य कोच रह चुके रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने 15 सदस्यीय खिलाड़ियों का चुनाव करके हर किसी को चौंका दिया था. उनकी टीम से कई स्टार खिलाड़ियों का नाम गायब था, जबकि कई बड़े खिलाड़ियों को मौका मिला था. शास्त्री ने अपनी टीम में जिन दो विकेटकीपर खिलाड़ियों पर दांव लगाया है. उसमें केएल राहुल के साथ-साथ ऋषभ पंत का नाम शामिल है. जिसके बाद से भारतीय क्रिकेट में हो-हल्ला मच गया है. लोगों का सवाल है कि पंत लंबे समय से व्हाइट बॉल फॉर्मेट का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में एकाएक बड़े टूर्नामेंट से पहले उनपर दांव लगाना कितना सही है?
आकाश चोपड़ा का रिएक्शन आया सामने
रवि शास्त्री की तरफ से चुनी गई टीम पर अब आकाश चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना विचार साझा करते हुए कहा है, 'केएल राहुल के साथ उन्होंने (रवि शास्त्री) वर्ल्ड कप 2027 के लिए ऋषभ पंत का चुनाव किया है. संच कहें तो वनडे में ऋषभ पंत के साथ अन्याय तो हुआ है. बिना खिलाए आपने उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया था, लेकिन क्या वह अब टीम का हिस्सा होंगे? इतनी देर से या यूं कहें कि वर्ल्ड कप के इतने करीब आ जाने के बाद.'
वर्ल्ड कप 2027 के लिए रवि शास्त्री की तरफ से चुनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार , मोहम्मद सिराज , मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव.
यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह vs मिचेल स्टार्क, 99 टेस्ट पारियों के बाद किसका पलड़ा भारी? आंकड़े दे रहे हैं गवाही
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं