विज्ञापन

सैमसन ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ T20 World Cup में बनाया सनसनीखेज रिकॉर्ड

Sanju Samson Created History: संजू सैमसन ने इतिहास रच दिया है. वह भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

सैमसन ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट का इतिहास, रोहित का रिकॉर्ड तोड़ T20 World Cup में बनाया सनसनीखेज रिकॉर्ड
Sanju Samson

Sanju Samson Created History: भारतीय स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इतिहास रच दिया है. वह भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह बड़ी उपलब्धि पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम दर्ज थी. जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से कुल 15 छक्के लगाए थे. मगर संजू सैमसन ने अब उन्हें पीछे छोड़ दिया है. वह भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. खबर लिखे जाने तक उन्होंने जारी टूर्नामेंट में कुल 16 छक्के लगाए हैं. 

भारत की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले टॉप बल्लेबाज 

16 छक्के - संजू सैमसन - 2026 
15 छक्के - रोहित शर्मा - 2024 
15 छक्के - शिवम दुबे - 2026 
14 छक्के - ईशान किशन - 2026 
14 छक्के - हार्दिक पांड्या - 2026 
12 छक्के - युवराज सिंह - 2007 

संजू सैमसन ने सेमी फाइनल मुकाबले में खेली धुआंधार अर्धशतकीय पारी 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेला जा रहा है. जहां पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन जबरदस्त लय में नजर आए. उनकी उम्दा बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच के दौरान पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल 42 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 211.90 की स्ट्राइक रेट से 89 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से आठ चौके और सात खूबसूरत छक्के देखने को मिले. 

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए रखा है 254 रन का लक्ष्य

वानखेड़े में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य रखा है. पारी का आगाज करते हुए जहां सैमसन ने 89 रन बनाए. वहीं दुबे ने 25 गेंदों में 172.00 की स्ट्र्राइक रेट से 43 और किशन ने 18 गेंदों में 216.66 की स्ट्राइक रेट से 39 रनों का योगदान दिया. 

विल जैक्स और आदिल रशीद ने चटकाए दो-दो विकेट

इंग्लैंड की तरफ से आज के मुकाबले में कुल तीन गेंदबाजों ने सफलता प्राप्त की. जिसमें विल जैक्स, आदिल रशीद और जोफ्रा आर्चर का नाम शामिल है. विल जैक्स और आदिल रशीद ने क्रमशः दो-दो, जबकि जोफ्रा आर्चर ने एक विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें- ईशान-संजू की जोड़ी ने सेमीफाइनल में किया कमाल, तोड़ा युवराज-उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com