IND vs ENG, T20 World Cup 2026: भले ही संजू सैमसन की 89 रन की पारी और हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की आखिरी ओवरों में जबरदस्त गेंदबाजों ने मैच को बदलने का काम किया लेकिन इन सबके अलावा अंग्रेजों के खिलाफ एक बार फिर 'बापू' सामने आए और भारत की जीत की नींव रखी.जी हां मैच में अक्षर पटेल ने ने करिश्माई फील्डिंग कर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया. 'बापू' अक्षर पटेल (Axar Patel catch viral moment) ने विल जैक्स का एक ऐसा कैच मुमकिन किया जिसने भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरने का काम किया, यहीं नहीं कोच गंभीर भी डगआउट में उछल पड़े थे. यह एक ऐसा कैच था जिसने मैच को भारत की ओर मोड़ने का काम किया था.

अक्षर ने विल जैक्स का कैच लपकने के लिए 20-30 मीटर तक तेजी दौड़ लगाई, और कैच लेने के क्रम में बाउंड्री रोप चले गए लेकिन समय रहते अक्षर ने गेंद शिवम दुबे की तरफ उछाल दी, हालांकि कैच दुबे के नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज होगा लेकिन अक्षर पटेल की इस कोशिश से ही यह कैच संभव हो पाया. इस कैच ने फैन्स का दिल जीत लिया और पूरा स्टेडियम झूमने लगा. बता दें कि मैच में अक्षर ने दो कैच और और एक विकेट भी लिया. हालांकि उन्होंने 3 ओवर की गेंदबाजी की और 25 रन देकर 1 विकेट लिए लेकिन विल जैक्स का कैच मैच में निर्णायक रहा.
Axar Patel! How have you done that? 😲
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
The catch may go down as Shivam Dube's but Bapu's brilliance made it all happen! 👏
ICC Men's #T20WorldCup | Semi-final 2 | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/L2OuYBUDbL pic.twitter.com/jwwtzjMFxT
धोनी भी हैरत में
बापू के इस कैच देखकर धोनी भी हैरत में नजर आए. धोनी का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर वायरल है. धोनी ने अक्षर के इस कैच को देखकर ताली बजाई, धोनी का रिएक्शन और गंभीर का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

हैरी ब्रूक के कैच को बताया फेवरेट
मैच के बाद अक्षर पटेल ने विल जैक्स के कैच को अपना फेवरेट नहीं बताया है. पटेल ने हैरी ब्रूक के कैच को अपना फेवरेट कैच बताया है. अक्षर ने पांचवें ओवर में पहला कैच पकड़ा, जब वह पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे. बुमराह ने पेस बदलकर हैरी ब्रूक को धोखा दिया, जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान ने अपना शॉट गलत मारा. गेंद हवा में ऊंची गई और 5.4 सेकंड तक वहीं रही, अक्षर दौड़कर पीछे भागे और आंखें गेंद पर टिकाई रखी, फिर उन्होंने डाइव लगाकर कैच पूरा किया. अक्षर ने इस कैच को सबसे मुश्किल कैच बताया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं