विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2017

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे, टी-20 टीम घोषित

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीम में चोटिल मिशेल स्टॉर्क को जगह नहीं मिली है. वह अपने पैर की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. टीम की अगुआई स्टीवन स्मिथ करेंगे.

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे, टी-20 टीम घोषित
अॉस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ.(फाइल फोटो)
  • भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज 17 सितंबर से होगी
  • इसके बाद 3 टी-20 मैचों की सीरीज 7 अक्तूबर से शुरू होगी
  • वनडे टीम में चोटिल मिशेल स्टॉर्क को जगह नहीं मिली
मेलबर्न : भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की वनडे और टी-20 टीम घोषित हो गई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने शुक्रवार को टीम की घोषणआ की. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई 14 सदस्यीय टीम में चोटिल मिशेल स्टॉर्क को जगह नहीं मिली है. वह अपने पैर की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. वहीं, वनडे सीरीज के लिए जेम्स फॉकनर और नाथन कोल्टर-नाइल को टीम में शामिल किया गया है. टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ होंगे. 

यह भी पढ़ें : ऑस्‍ट्रेलिया के कोच डेरेन लेहमन ने बांग्‍लादेश दौरे से पहले मेजबान टीम को जारी की यह चेतावनी

VIDEO: रवि शास्‍त्री बने टीम इंडिया के कोच



17 सितंबर से शुरू होगी सीरीज
ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज 17 सितंबर से होगी. इसका समापन एक अक्टूबर को होगा. इसके बाद 3 टी-20 मैचों की सीरीज शुरू होगी. 7 अक्तूबर को पहला मैच होगा, जबकि अंतिम मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा. टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जेसन बेहेरेन्डोर्फ और केन रिचर्डसन को शामिल किया गया है. वहीं इस टीम में जोश हेजलेवुड को जगह नहीं मिली है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट 'क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' ने यह जानकारी दी. 

यह भी पढ़ें : ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेटर बेरोजगार, नए भुगतान करार के बिना बांग्लादेश नहीं जाएंगे: स्‍टीवन स्मिथ

वनडे टीम: 
स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर (विकेटकीपर), एश्टन एगर, हिल्टन कार्टराइट, नाथन कोल्टर-नाइल, पैट्रिक कमिंस, जेम्स फॉकनर, एरोन फिंच, जोश हेजलेवुड, ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्‍स स्टोनीस, मैथ्यू वेड और एडम जांपा.

टी-20 टीम
स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर (विकेटकीपर), जेसन बेहेरेन्डोर्फ, डेन क्रिश्चियन, नाथन कोल्टर-नाइल, पैट्रिक कमिंस, एरोन फिंच, ट्रैविस हेड, मोइजिस हेनरिक्स, ग्लेन मैक्सवेल, टिम पेन, केन रिचर्डसन और एडम जांपा.

इनपुट: IANS
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket Australia, India Tour
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com