विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2021

जस्टिन लैंगर की कोचिंग से परेशान हुए ऑस्ट्रेलियाई, खिलाड़ियों कई "कई शिकायतें', Report

लैंगर ने इन खबरों का खंडन किया कि उनके और खिलाड़ियों के रिश्तों में खटास आ चुकी है. उन्होंने कहा,‘यह गलत है. कोचिंग कोई लोकप्रियता की प्रतिस्पर्धा नहीं है. खिलाड़ी अगर चाहते हैं कि कोई हर समय उन्हें हंसाता रहे तो यह संभव नहीं है. मैं तो गेंदबाजों से कभी आंकड़ों के बारे में बात भी नहीं करता

जस्टिन लैंगर की कोचिंग से परेशान हुए ऑस्ट्रेलियाई, खिलाड़ियों कई "कई शिकायतें', Report
जस्टिन लैंगर की फाइल फोटो
मेलबर्न:

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर (Justin Langer) की कोचिंग शैली खिलाड़ियों को रास नहीं आ रही और भारत के हाथों टेस्ट श्रृंखला में हार के बाद तो असंतोष के स्वर फूटने लगे हैं जबकि कोच ने कहा कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है.अपने प्रमुख खिलाड़ियों ने बिना भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से हराया. ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड' की रिपोर्ट के अनुसार कुछ खिलाड़ी लैंगर की प्रबंधन शैली से खुश नहीं है क्योंकि वह छोटी-छोटी चीजों पर बेवजह दबाव बनाते हैं और उनका मूड बार बार बदलता रहता है.

एंजियोप्लास्टी के बाद सौरव गांगुली की हालत स्थिर, प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया

सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि लैंगर तीनों प्रारूपों में कोचिंग की जिम्मेदारी संभाल नहीं पा रहे. रिपोर्ट में कहा गया,‘ड्रेसिंग रूम के सूत्रों ने कहा कि इतने महीनों से बायो-बबल में रह रहे खिलाड़ियों को लैंगर की कोचिंग शैली पसंद नहीं आ रही. वे छोटी- छोटी चीजें पकड़ने के उनके स्वभाव और मूड में पल-पल बदलाव से तंग आ चुके हैं.' इसमें कहा गया, ‘कुछ खिलाड़ियों का कहना है कि लैंगर जरूरत से ज्यादा मीनमेख निकालते हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में लंच ब्रेक पर गेंदबाजों को आंकड़े और निर्देश थमा दिये कि कहां गेंदबाजी करनी है.'

रहाणे ने टीम की जर्सी देकर जीता था दिल अब खुद लियोन ने कही दिल जीतने वाली बात

लैंगर ने इन खबरों का खंडन किया कि उनके और खिलाड़ियों के रिश्तों में खटास आ चुकी है. उन्होंने कहा,‘यह गलत है. कोचिंग कोई लोकप्रियता की प्रतिस्पर्धा नहीं है. खिलाड़ी अगर चाहते हैं कि कोई हर समय उन्हें हंसाता रहे तो यह संभव नहीं है. मैं तो गेंदबाजों से कभी आंकड़ों के बारे में बात भी नहीं करता. मैं गेंदबाजों की बैठकों में भी नहीं जाता. वह गेंदबाजी कोच का काम है.' उन्होंने कहा,‘मैं यह सब भी नहीं करता. इस तरह की बात भी गेंदबाजों से नहीं करता. अब पिछले कुछ महीने के अनुभव से लगता है कि इस पर ध्यान देना चाहिये.'रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा खिलाड़ियों को सहायक कोच एंड्रयू मैक्डोनाल्ड बेहतर लगते हैं.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justin Langer, Steven Peter Devereux Smith, Timothy David Paine, Australia Vs India 2020-21, Australia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com