विज्ञापन

BGT 2026: भारतीय सरजमीं पर 5 टेस्ट मुकाबले खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, यहां जानें पूरा शेड्यूल

IND vs AUS BGT 2026 Schedule: अब तक इस ट्रॉफी में भारत का दबदबा रहा है. भारतीय टीम 10 बार विजेता बनी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार खिताब जीता है. एक बार यह सीरीज बराबरी पर खत्म हुई है.

BGT 2026: भारतीय सरजमीं पर 5 टेस्ट मुकाबले खेलेगा ऑस्ट्रेलिया, यहां जानें पूरा शेड्यूल
IND vs AUS BGT 2026 Schedule:

IND vs AUS BGT 2026 Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का अगला संस्करण 2027 में भारत में खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2026-27 सत्र के घरेलू कार्यक्रम की घोषणा करते हुए इस बहुप्रतीक्षित टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम जारी किया है. यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 21 जनवरी से 3 मार्च 2027 के बीच आयोजित होगी और ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

 सीरीज का पूरा शेड्यूल

 21–25 जनवरी: पहला टेस्ट - नागपुर
 29 जनवरी–2 फरवरी: दूसरा टेस्ट - चेन्नई
 11–15 फरवरी: तीसरा टेस्ट - बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (यहाँ पहली बार इस सीरीज का मैच खेला जाएगा)
 19–23 फरवरी: चौथा टेस्ट - रांची
 27 फरवरी–3 मार्च: पाँचवां टेस्ट - अहमदाबाद

इस सीरीज की शुरुआत 1996-97 में हुई थी. इसका नाम भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज एलन बॉर्डर के सम्मान में रखा गया है. अब तक इस ट्रॉफी में भारत का दबदबा रहा है. भारतीय टीम 10 बार विजेता बनी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 5 बार खिताब जीता है. एक बार यह सीरीज बराबरी पर खत्म हुई है.

व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो सचिन तेंदुलकर इस सीरीज में सबसे ज्यादा 3,262 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उनके अलावा रिकी पोंटिंग, वीवीएस लक्ष्मण, स्टीव स्मिथ और विराट कोहली भी शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल हैं. यह सीरीज एक बार फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक और कड़ी टक्कर देखने का मौका देगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com