- कमिंस को केकेआर ने 15.5 करोड़ में खरीदा
- मैक्सवेल के लिए पंजाब ने दिए 10.75 करोड़
- कैरी और एरॉन फिंच को भी मिली अच्छी कीमत
IPL 2020 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 2020 के सीजन के लिए गुरुवार को हुई नीलामी में ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स भारी डिमांड में रहे. सबसे अधिक कीमत तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) की लगी, जिन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स टीम ने 15.50 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा. कमिंस के अलावा हरफनमौला ग्लेन मैक्सवेल में भी फ्रेंचाइजियों में भारी दिलचस्पी दिखाई, मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10.75 करोड़ में खरीदा. तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल को आठ करोड़ रुपये की ऊंची कीमत पर मुंबई इंडियंस ने खरीदा.शॉर्टर फॉर्मेट के क्रिकेट में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच को आरसीबी ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood), ओपनर क्रिस लिन (Chris Lynn) और मिचेल मार्श (Mitchell Marsh)पर दो-दो करोड़ रुपये का दांव लगा. लिन को जहां इस कीमत पर मुंबई इंडियंस टीम ने खरीदा जबकि मिचेल को इसी कीमत पर सनराइजर्स ने खरीदा. जोश हेजलवुड को चेन्नई सुपर किंग्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा.
IPL 2020: दिनेश कार्तिक हटे तो कौन हो KKR का कैप्टन, गौतम गंभीर ने दिया यह जवाब..
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी. उनके लिए आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच होड़ रही. उन्हें 2.40 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. हेनरिक क्लासेन बिना बिके रह गए. ऑस्ट्रेलिया के इन प्लेयर्स के अलावा वेस्टइंडीज के शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer)भी फ्रेंचाइजियों की पसंद बने. हेटमायर के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स में जमकर जद्दोजहद हुई. आखिरकार उन्हें 7.75 करोड़ रुपये की राशि में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. 50 लाख की बेस प्राइस वाले शेल्डन कॉटरेल को पंजाब ने 8.50 करोड़ में खरीदा.
भारत के प्लेयर की बात करें तो पीयूष चावला को 6.75 करोड़ रुपये में सीएसके और जयदेव उनादकट को तीन करोड़ रुपये में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा. रॉबिन उथप्पा को राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़ रुपये में ही खरीदा. लिस्ट ए मैचों मे दोहरा शतक जमाकर खबरों में आए बाएं हाथ के ओपनर यशस्वी जायसवाल की बेस प्राइस केवल 20 लाख रुपये थी. उन्हें 2.40 करोड़ रुपये की भारीभरकम कीमत पर राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा. आईपीएल के पिछले सीजन की नीलामी में भारीभरकम राशि पर बिके स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को केकेआर ने चार करोड़ रुपये में खरीदा.
वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं