ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की पांचों उंगलियां इस समय घी में हैं. पिछले दिनों इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने, तो उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान को पानी पिला रहा है. वहीं शुक्रवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 79 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. और जीत के बाद कंगारू कप्तान कमिंस (Pat Cummins) ने स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि इन दोनों की साझेदारी से ही हम यह टेस्ट जीतने में सफल रहे. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में पांचवें विकेट के लिए तब 153 रन की साझेदारी की, जब ऑस्ट्रेलिया के चार विकेट सिर्फ 16 रन पर ही गिर गए थे.
यह भी पढ़ें:
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कमिंस ने स्वीकार किया कि दूसरी पारी में पाकिस्तान ने गेंद के साथ स्तरीय प्रदर्शन किया. और इसकी वजह से हम मुकाबले में थोड़ा पीछे थे. उन्होंने कहा जब टीम मुश्किल पलों में थी, तो खिलाड़ी शांत थे क्योंकि हम जानते थे कि कोई न कोई खिलाड़ी टीम के लिए आगे बढ़कर सामने आएगा.
उन्होंने कहा कि वास्तव में स्मिथ और मार्श की साझेदारी हमे मैच में लेकर आई. हम मुकाबले में थोड़े पीछे चल रहे थे क्योंकि पाकिस्तानी गेंदबाज अच्छी बॉलिंग कर रहे थे. पिच भी मुश्किल खेल रह थी. यह एक बड़ी साझेदारी थी, जो हमें मैच में वापस लेकर आई और हमें बचाव का मौका दिया. यहां तक कि 16 रन पर चार विकेट गिरने के बाद भी ड्रेसिंग रूम शांत था. ड्रेसिंग रूम में एक-दूसरे के प्रति बहुत ज्यादा भरोसा और विश्वास था.
कमिंस ने कहा कि हर हफ्ते ऐसा महसूस हो रहा है कि कोई न कोई खिलाड़ी मैच विजेता प्रदर्शन कर रहा है. यह साल बहुत ही शानदार रहा है और मैदान पर बहुत ही ज्यादा सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि मैं सोचता हूं कि हम खास उपलब्धियों के लिए जब पीछे मुड़कर देखेंगे, तो साल 2023 को याद करेंगे. इस मैच से हमें एक अतिरिक्त दिन का अवकाश मिला है. हम अगले कुछ दिन मस्ती करेंगे और फिर अगले टेस्ट की तैयारी करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं