विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2019

Aus vs Pak 2nd Test: डेविड वॉर्नर ने नाबाद तिहरे शतक के साथ रचा इतिहास, इन रिकॉर्डों के क्या कहने

Aus vs Pak 2nd Test: डेविड वॉर्नर ने नाबाद तिहरे शतक के साथ रचा इतिहास, इन रिकॉर्डों के क्या कहने
David Warner ने दिखाया कि उनके भीतर रनों के लिए कितनी प्रबल भूख है.
  • डेविड वॉर्नर का बड़ा धमाका!
  • वॉर्नर ने खेली नाबाद 335 रन की पारी
  • तिहरा शतक जड़ने वाले सातवें ऑस्ट्रेलियाई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) के क्या कहने. कुछ ही दिन पहले वनडे खेलते हुए अपनी फॉर्म से बुरी तरह लड़खड़ा रहे थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ऐसी बल्ले से आग उगली कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया है. जी हां, डेविड वॉर्नर (David Warner) ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन तिहरा शतक जड़ते हुए नाबाद 335 रनों की पारी खेली. और जब डेविड वॉर्नर (David Warner) यह पारी खेली, तो जाहिर सी बात थी कि कई रिकॉर्ड उनकी झोली में गिरने ही गिरने थे. डेविड वॉर्नर के ये रिकॉर्ड बहुत ही मजेदार हैं. चलिए हम आपको बारी से बारी बताएंगे वॉर्नर (David Warner) के कारनामों के बारे में. वहीं, इस नाबाद पारी के साथ ही डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर बन गए. उन्होंने ब्रेडमैन (334) के स्कोर को पार कर लिया. मैथ्यू हेडेन (380) इस मामले में सबसे ऊपर हैं. 

यह भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ ने तोड़ा 73 साल पुराना यह स्पेशल रिकॉर्ड, अब हो गए सर डॉन ब्रेडमैन से आगे

टेस्ट इतिहास का दसवां सर्वश्रेष्ठ स्कोर
अब वॉर्नर इतिहास में सबसे बड़े निजी स्कोर के मामले में दुनिया के 10वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं. चलिए शीर्ष पांच बल्लेबाजों के स्कोर पर नजर दौड़ा लीजिए. 

रन               बल्लेबाज
400*           ब्रायन लारा
380             मैथ्यू हेडेन
375           ब्रायन लारा
374           महेला जयवर्द्धने
365*          सर गैरी सोबर्स

यह भी पढ़ें: इसलिए सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण ने दी फिर से सीएसी का हिस्सा बनने पर सहमति


गजब का बदलाव आया दो महीने में!

डेविड वॉर्नर के साल 2018 मार्च से 2019 सितंबर तक हालात बहुत ही बुरे थे. इन डेढ़ साल में कितने बुरे चलिए पहले यह जान लीजिए

मार्च साल   2018 से सितंबर 2019

पारियां        रन        औसत        50
13             170        13.07        1 

पारियां        रन        औसत        150
2               489        489            2

और इसके बाद से पिछले करीब दो महीने में दो पारियों में वॉर्नर के बल्ले की आग देख लीजिए:


चौथा सर्वश्रेष्ठ नाबाद स्कोर 
भले ही और बल्लेबाजों ने वॉर्नर से बेहतर स्कोर किए हों, लेकिन जब बात खूंटा गाड़कर स्कोर बनाने की बात आती है, तो वॉर्नर का नंबर चौथा है

स्कोर        बल्लेबाज
400*        ब्रायन लारा
365*        गैरी सोबर्स
336*        वॉली हेमंड
335*        डेविड वॉर्नर

VIDEO: 

अभी तो ये रिकॉर्डों के शुरुआती रुझान हैं...आप हमसे जुड़े रहिएगा. हम इसी कॉपी में तमाम रिकॉर्ड अपडेट करते रहेंगे. वेल प्लेड डेविड वॉर्नर
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com