विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2021

Aus vs Ind: टीम इंडिया का रविवार का अभ्यास सेशन हुआ रद्द, बीसीसीआई ने कहा कि..

Aus vs Ind: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को कहा था कि उप कप्तान रोहित शर्मा सहित भारत के पांच टेस्ट खिलाड़ियों को पृथकवास पर रखा गया है और यह जांच की जा रही है कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया है. 

Aus vs Ind: टीम इंडिया का रविवार का अभ्यास सेशन हुआ रद्द, बीसीसीआई ने कहा कि..
बीसीसीाई का लोगो
  • तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से
  • सीरीज में दोनों देश 1-1 की बराबरी पर
  • मेलबर्न में जीत के बाद भारत का हौसला बुलंद
मेलबर्न:

भारतीय टीम बारिश के कारण मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर रविवार को अभ्यास नहीं कर पायी और खिलाड़ियों को जिम में जाकर समय बिताना पड़ा. तीसरा टेस्ट मैच सात जनवरी से सिडनी में शुरू होना है और भारतीय टीम मेलबर्न में उसकी तैयारी कर रही है. तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से खेल जाएगा और सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद टीम रहाणे का हौसला आसमान छू रहा है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘भारत का एमसीजी पर आज होने वाला अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द कर दिया गया.' भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम सोमवार को सिडनी के लिये रवाना होंगी. वहीं, कुछ खिलाड़ियों को क्वारंटीन में रखे जाने से मैनेजमेंट खुश नहीं है और अब खबरें ऐसी भी आ रही हैं कि मैनेजमेंट चौथा टेस्ट नहीं खेलना चाहता.

यह भी पढ़ें: इयान चैपल ने अजिंक्य रहाणे को लेकर दिया यह बड़ा बयान, बोले कि...

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को कहा था कि उप कप्तान रोहित शर्मा सहित भारत के पांच टेस्ट खिलाड़ियों को पृथकवास पर रखा गया है और यह जांच की जा रही है कि उन्होंने जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन तो नहीं किया है. अब देखने की बात होगी कि जांच में क्या निकलकर आता है और भारतीय मैनेजमेंट और बीसीसीआई का क्या रवैया रहता है. 

यह भी पढ़ें:  पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तीन धमनियों में अवरोध, अब जल्द लिया जाएगा यह फैसला, लेकिन...

दरअसल एक प्रशंसक ने ट्विटर पर वीडियो डाली थी जिसमें ये पांचों एक इनडोर रेस्त्रां में खाना खा रहे थे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. बीसीसीआई ने पहले अपने स्तर पर जांच से इनकार किया, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में कहा कि मामले की संयुक्त जांच की जा रही है.  चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है.
 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia Vs India 2020-21, India Vs Australia 2018/19, Ajinkya Madhukar Rahane, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com