विज्ञापन

भारत के लिए ODI डेब्यू के कुछ हफ्तों बाद आकिब नबी ने खरीदी नई लग्जरी कार, देखें Video

नबी ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया. उन्हें केएल राहुल ने भारत की कैप सौंपी  थी.

भारत के लिए ODI डेब्यू के कुछ हफ्तों बाद आकिब नबी ने खरीदी नई लग्जरी कार, देखें Video
आकिब नबी ने खरीदी नई कार

जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम में डेब्यू किया था. नबी ने गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला वनडे मैच खेला, उन्हें केएल राहुल ने भारत की कैप सौंपी थी. नबी, परवेज रसूल और उमरान मलिक के बाद भारत के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर बनने में सफल रहे थे. अब भारत के लिए खेलने के बाद आकिब नबी ने  एक नई कार खरीदी है जिसका वीडियो क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.  

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में आकिब नबी को एक कार शोरूम में देखा गया, जहां उन्होंने हुंडई की एक खास कार में बैठे हुए नजर आए. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाज़ा लगाया कि नबी ने वह कार खरीद ली है.

जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की गई है उसमें कैप्शन में लिखा है "आकिब नबी की हुंडई.. सड़कों पर एक ऐसी एंट्री जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा.  हर मोड़ पर आत्मविश्वास झलकता है, हर मील एक कहानी कहती है, और हर सड़क यादगार पल की गवाह बन जाती है". वैसे, बता दें कि नबी ने कौन सा कार मॉडल खरीदा है इसका स्पष्ट और सटीक नाम अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है.

2025-26 के रिकॉर्ड-तोड़ रणजी ट्रॉफी सीजन में 60 विकेट लेने और जम्मू-कश्मीर को पहली बार खिताब जिताने में मदद करने के बाद, नबी को टेस्ट टीम में जगह मिलने की उम्मीद है. उन्हें पहले अगस्त में श्रीलंका सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया गया था लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था. लेकिन बाद में उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया. 

यह भी पढ़ें | गिल-रोहित ओपनर, नंबर-3 कोहली, हार्दिक भी टीम में, BCCI अध्यक्ष का वर्ल्ड कप 2027 के लिए मास्टर प्लान तैयार 

यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, चौथा टी20 मैच, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, West Indies, India Vs West Indies 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com