विज्ञापन
This Article is From May 23, 2024

दिनेश कार्तिक तब 36 के थे, लेकिन किया यह ऐसाा धमाका कि सेलेक्टर विश्व कप टीम में चुनने को मजबूर हो गए

Dinesh Karthik: कार्तकि धोनी की तरह नैसर्गिक प्रतिभा के धनी नहीं थे, लेकिन लगातार खेल पर काम करते उन्होंने कई बार अपने लिए जगह छीनी

दिनेश कार्तिक तब 36 के थे, लेकिन किया यह ऐसाा धमाका कि सेलेक्टर विश्व कप टीम में चुनने को मजबूर हो गए
Dinesh Karthik: कार्तिक अब कभी आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे
नई दिल्ली:

जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IP 2024) में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB) ने  अहमदबादा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium, Ahmedabad) में प्लेऑफ राउंड के तहत खेले गए इलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स को 4 विकेट से हराकर आरसीबी के करोड़ों फैंस का दिल तोड़ दिया. विराट सहित कई दिग्गजों के दिल टूटे, तो विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के लिए यह स्थिति दोहरे गम से भी ज्यादा बड़ी रही क्योंकि इसी मुकाबले के साथ ही इस शानदार क्रिकेटर के आईपीएल करियर का भी पटाक्षेप हो गया. कार्तिक नैसर्गिक प्रतिभा के धनी नहीं थे, लेकिन लगातार अपने खेल पर काम करने के नजरिए ने कार्तिक को भारत के यादगार क्रिकेटरों में से एक बना दिया. 

RCB vs RR: कार्तिक आउट या नॉट आउट? अंपायरिंग विवाद पर सुनील गावस्कर के बयान ने मचाई खलबली

कहीं से कहीं नहीं थे दावेदार

यह मेगा टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया में खेले गया था. और इसके लिए भारतीय टीम चुनने जाने से कुछ महीने पहले तक किसी को भी कहीं से कहीं उम्मीद नहीं थी कि 36 साल के दिनेश को भारतीय टीम में जगह मिलेगी. लेकिन सभी को चौंकाते हुए दिनेश ने खुद को 15 सदस्यी टीम में जगह देने के लिए सेलेक्टरों को मजबूर कर दिया. और इसके पीछे रहा उनका आईपीएल में किया गया शानदार प्रदर्शन

इस प्रदर्शन से उम्र को पीछे छोड़ा!

जहां टी20 फॉर्मेंट युवाओं का खेल माना जाता है. और कोई 36 साल का खिलाड़ी बमुश्किल ही इसमें फिट होता है, लेकिन दिनेश ने इस साल हुए आपीएल में बल्ले से ऐसा धमाका किया कि सेलेक्टरों को उन्हें टीम में चुनने को मजबूर होना पड़ा. तब कार्तिक 16 मैचों में 55.50 के औसत और खासकर 183.33 के स्ट्राइक-रेट से अपनी टीम के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन (330) बनाने वाले बल्लेबाज रहे. लेकिन बड़ा कारनामा था उनका स्ट्राइक-रेट और कुछ मैचों में स्लॉग ओवरों में खेली गई अविश्वसनीय पारियां, जो उन्हें 36 साल की उम्र में टी20 विश्व कप टीम में जगह दिला गईं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishnakumar Dinesh Karthik, Royal Challengers Bengaluru, India, Board Of Control For Cricket In India, ICC T20 World Cup 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com