विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026, सेमीफाइनल: श्रीलंका के खिलाफ क्या बारिश बिगाड़ेगी भारत का खेल? संजू सैमसन ने दिया अपडेट

एशियन गेम्स क्रिकेट इवेंट में भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में संजू सैमसन ने क्रिकेट फैन्स के लिए एक खुशखबरी दी है.

एशियन गेम्स सेमीफाइनल में भारत-श्रीलंका का मुकाबला

एशियन गेम्स के समीफाइनल में भारत और श्रीलंका की टीम एक दूसरे के खिलाफ 1 अक्टूबर को खेलने वाली है. क्वार्टर फाइनल के सभी मैच बारिश की वजह से रद्द हुए हैं जिसके कारण यह कयास लग रहे हैं कि क्या सेमीफाइनल मैच में भी बारिश का खतरा है, वैसे, इस मैच से एक दिन पहले संजू सैमसन ने प्रेस से बात की और यहां के मौसम के बारे में अपडेट दिया है. संजू ने कहा है कि कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन स्टेडियम की पिच को हमने अबतक नहीं देखा है. यहां कुछ समय से बारिश हो रही थी. इसलिए पिच की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं है. 

हालांकि संजू ने कहा है कि बारिश अब नहीं हो रही है और धूप निकली हुई है. इसलिए आज टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस करने के लिए मैदान पर जाने वाले हैं.  संजू सैमसन ने मीडिया से बात करते हुए कहा "यहां अच्छी बारिश हुई थी. इसिलए पिच देखने को मौका नहीं मिला था.  टीम के खिलाड़ी एक साथ हैं. अपनी टीम गतिविधियों और जिम में ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहे थे. टीम के साथ बैठकर प्लेइंग इलेवन और रणनीति पर चर्चा कर रहे थे"

संजू ने आगे कहा, "हम गोल्ड मेडल जीतने की कोशिश करेंगे. हमारी प्रैक्टिस अच्छी है. आज यहां मौसम अच्छा है और हम आज प्रैक्टिस अच्छी तरह से करेंगे. हमने अभी पिच नहीं देखी है इसलिए परिस्थिति के बारे में हमें नहीं पता है. 

टीम की तैयारियों को लेकर संजू ने कहा कि, जिम सेशन और टीम मीटिंग्स में हम अच्छे क्रिकेट पर चर्चा कर रहे हैं, हमें पूरी उम्मीद है कि हम यह मैच जीतेंगे और फाइनल में जगह बनाएंगे. श्रीलंका एक अच्छी टीम है और हम किसी भी टीम को कमजोर नहीं मान रहे हैं. हम श्रीलंका के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे."

1 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

एक्यूवेदर के रिपोर्ट के अनुसार 1 अक्टूबर के दिन हल्की धूप रहेगी और दोपहर में बारिश हो सकती है. जापान के समय के अनुसार यह मैच दोपहर में 1:30 से शुरू होगा. यानी मैच के दौरान या मैच के समय बारिश हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, विप्रज निगम, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी

श्रीलंका का स्क्वॉड: सहान अराचिग्गे (कप्तान), एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सोहन डी लिवरा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), बिनुरा फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, थारिंडु रत्नायके, दुशान हेमंथा, सिनेथ जयवर्धने, चमिका करुणारत्ने, गरुका संकेथ, वानुजा सहन, नुवान तुषारा, विजयकांत व्यासकांत

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा के नहीं होने के बाद भी यशवीर-रोहित टॉप-3 में, थरंगा नंबर 1, एशियन गेम्स 2026 फाइनल में सबसे दूर भाला फेंकने वाले 10 जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें-  विराट कोहली के 15,000 रन पूरा होने पर कपिल देव का पहला रिएक्शन, बोले- ऐसा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट क्यों छोड़े..

ये भी पढ़ें- भारत-वेस्टइंडीज दूसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asian Games 2026, Sanju Viswanath Samson, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com