विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर का बहुत बड़ी समस्या की तरफ इशारा, श्रीलंका में मंडरा रहा खतरा, बताया क्यों बल्लेबाज हुए स्पिनरों के सामने ढेर

पूर्व क्रिकेटर अशोक मल्होत्रा ने बात एकदम पते की की है. लेकिन BCCI तक आवाज शायद पता नहीं कब पहुंचेगी या पहुंचेगी भी या नही

पूर्व क्रिकेटर का बहुत बड़ी समस्या की तरफ इशारा, श्रीलंका में मंडरा रहा खतरा, बताया क्यों बल्लेबाज हुए स्पिनरों के सामने ढेर

IND vs SL: इस दौर में इंडियन प्रीमियर लीग या कहें कि टी20 इतनी ज्यादा उबाल पर है कि पिछले करीब दो साल में भारतीय दिग्गजों का कम क्षमतावान स्पिनरों के खिलाफ भी क्या हुआ, यह सभी नहीं देखा. साल 2024 में न्यूजीलैंड ने घर में 2-0 से धो दिया, तो पिछले साल के आखिर में दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से मात दी. और अब जब टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के सपने के साथ श्रीलंका के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रही है, तो पूर्व दिग्गजों और करोड़ों फैंस के मन में चिंता और सवाल आना एकदम जायज बात है. इसी पर पूर्व बल्लेबाज अशोक मल्होत्रा ने बड़ी बात कहते हए कहा है कि अगर हालिया सालों में भारतीय बल्लेबाजों का ऐसा हाल हुआ, तो उसकी बड़ी वजह टीम इंडिया में पिछले कुछ समय में स्तरीय स्पिनर न होना भी एक बड़ी वजह है. साथ ही, मल्होत्रा ने इस हालत के लिए टी20 को भी दोष दिया. 

'स्पिनर खेलने की कला पर टी20 की मार'

इस साल शुरू होने जा रही 'सेल्यूट तिरंगा लीग' से जुड़े और वेबसाइट की लॉन्चिंग के मौके पर कार्यक्रम में आए मल्होत्रा ने कहा, 'निश्चित तौर पर आज भारतीय दिग्गजों का जो यह हाल स्पिनरों के खिलाफ है, उसकी एक बड़ी वजह टी20 फॉर्मेट है. आप देख सकते है कि दुनिया के ज्यादातर  स्पिनर तेज-तेज गेंद फेंक रहे हैं. इस फॉर्मेट में कोई स्पिन नहीं कराता, वे बस गेंद को फायर करते हैं.'

'टीम इंडिया के पास स्तरीय स्पिनर नहीं'

भारत के लिए 7 टेस्ट खेल चुके मल्होत्रा ने कहा, 'हमारे दौर में बिशन सिंह बेदी, राजेंद्र गोयल, दिलीप दोषी, पद्माकर शिवालकर और धीरज परसाना जैसे गेंदबाज थे. हर टीम के पास एक ऐसा स्पिनर होता था, जो घुमाव के लिए जाना जाता था, लेकिन अगर आप आज की स्थिति देखें, तो आपके पास वही जडेजा और अक्षर पटेल हैं, जो गेंद को स्पिन नहीं कराते. जब आपके पास स्पिनर ही नहीं होंगे, तो आप उन्हें सही तरीके से कैसे खेलेंगे? यही वजह है कि न्यूजीलैंड ने हमें पार्ट-टाइम स्पिनरों से हराया और उसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी वही किया. कहीं न कहीं स्पिनरों का अभ्यास चला गया है. अब जो बल्लेबाज हैं, वे फ्लैट पिचों के हैं.'

श्रीलंका में मिलेंगे टर्निंग ट्रैक

श्रीलंका दौरे के लिए हाल ही में चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान की वापसी पर मल्होत्रा ने कहा, 'उसकी वापसी अच्छी बात है और सरफराज का रिकॉर्ड अच्छा है. हालांकि, मुझे लगता है कि श्रीलंका में टर्निंग ट्रैक मिलने जा रहे हैं. और पहले की तुलना में हमारे बल्लेबाज स्पिनरों को उतना अच्छा नहीं खेलते. लेकिन ऐसा लगता है कि टीम तैयार है. जिस तरह गिल और बाकी खिलाड़ी खेल रहे हैं, हमारी टीम अव्वल है. यह सही है कि पिछली दो-तीन सीरीज अच्छी नहीं रहीं, लेकिन हमारे पास ऐसे क्षमतावान खिलाड़ी हैं कि हम दो टीम बना सकते हैं.'

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: सीरीज शुरू होने से पहले ही श्रीलंका को लग सकता है बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी खबर - रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com