विज्ञापन

IND vs SL: सीरीज शुरू होने से पहले ही श्रीलंका को लग सकता है बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी खबर - रिपोर्ट

IND vs SL Test Series: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में भारत और श्रीलंका की अब तक कुल 46 टेस्ट मैचों में भिड़ंत हुई है, जिसमें से भारत ने 22 और श्रीलंका को सिर्फ 7 टेस्ट मुकाबलों में ही जीत नसीब हुई है.

IND vs SL: सीरीज शुरू होने से पहले ही श्रीलंका को लग सकता है बड़ा झटका, सामने आई ये बड़ी खबर - रिपोर्ट
IND vs SL Test Series:

IND vs SL Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है. इस बीच रेवस्पोर्ट्स के रिपोर्ट के मुताबिक गॉल में होने वाले पहले टेस्ट से पहले फिटनेस की वजह से श्रीलंका को टीम चुनने में कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं जिसमे कुसल मेंडिस और पाथुम निसंका टीम से बाहर रह सकते हैं और निरोशन डिकवेला की टेस्ट टीम में वापसी तय मानी जा रही है. रिपोर्ट में इस बात की भी चर्चा है की चयनकर्ताओं ने अंजला बंडारा की काबिलियत के बजाय डिकवेला के अनुभव को तरजीह दी है, वहीं भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में दो बार 50 से ज्यादा रन बनाने के बाद निशान मदुष्का को एक और मौका मिलने की उम्मीद है.

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच कब है?

भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इसके बाद सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की मेजबानी कोलंबो का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान करेगा, जिसका आगाज 23 अगस्त से होना है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी.

श्रीलंका में कैसा है भारत का रिकॉर्ड

श्रीलंका की सरजमीं पर भारत ने अब तक कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया को 9 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वही, 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. भारतीय टीम ने आखिरी बार श्रीलंका का दौरा साल 2017 में किया था. इस दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा था.

टीम इंडिया ने श्रीलंका का सूपड़ा साफ करते हुए सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था. कोहली पहले भारतीय कप्तान बने थे, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ उसके घर पर दो सीरीज जीत दर्ज की थी. इससे पहले कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया 2015 में 2-1 से जीती थी.

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए अपडेटेड टीम इंडिया स्क्वॉड

शुभमन गिल (कैप्टन), केएल राहुल (वाइस-कैप्टन), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com