चंदीमल ने कहा था कि पाक के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उन्होंने जादूटोने वाले का आशीर्वाद लिया था (फाइल फोटो)
- गुरुसिंघे बोले, हम मैदान में प्रदर्शन पर यकीन रखते हैं
- भारत के खिलाफ सीरीज के लिए हमारी टीम है तैयार
- हमारी भी आप सभी की तरह धार्मिक मान्यताएं हैं
कोलकाता:
श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल के बहुचर्चित 'जादूटोने' वाले बयान को लेकर टीम मैनेजर असांका गुरुसिंघे उनके बचाव में आए हैं. श्रीलंका के कप्तान चंदीमल ने पिछले महीने सभी को उस समय हैरानी में डाल दिया था जब उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने से पहले जादूटोना करने वाले का आशीर्वाद लिया था. टीम मैनेजर और पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज गुरुसिंघे ने इस बहस को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि वे मैदान पर प्रदर्शन करने में विश्वास करते हैं और भारत के खिलाफ 16 नवंबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तैयार हैं. गुरुसिंघे ने कहा, ‘उसने (चंदीमल ने ) स्वदेश में तब कुछ सवालों के जवाब दिये थे. क्रिकेट में आपको मैदान पर प्रदर्शन करना होता है. हर खिलाड़ी ऐसा करता है. श्रीलंकाई टीम भी ऐसा करने पर विश्वास करती है.’उन्होंने कहा, ‘हां, हमारी, आप सभी की तरह धार्मिक मान्यताएं हैं लेकिन आखिर में आपको मैदान पर उतर कर अच्छा प्रदर्शन करना होता है.’श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने खराब फॉर्म में चल रहे शीर्ष क्रम के बल्लेबाज कुसल मेंडिस को इस सीरीज के लिए नहीं चुना. वह भारत के खिलाफ एसएससी में दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने पिछली 13 पारियों में अर्धशतक नहीं जमाया.
वीडियो: पुजारा बोले, धोनी और विराट में जीत की भूख है कॉमन
गुरुसिंघे जो कि चयनकर्ता भी हैं, ने हालांकि मेंडिस का बचाव किया और कहा कि वह दमदार वापसी करेंगे. उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि वह हमारे भविष्य के खिलाड़ियों में से एक है. उसे इस दौर से बाहर निकलने में मदद करना हमारा काम है. अगर हम उसे यहां लेकर आते और वह नाकाम रहता तो फिर हो सकता था कि वह एक-डेढ़ साल तक टीम में वापसी हीं नहीं कर पाता. हम ऐसा नहीं चाहते. हमारे पास उसके लिये कुछ योजनाएं हैं. हम चाहते हैं कि वह अभी घरेलू क्रिकेट में खेले. मुझे पूरा विश्वास है कि वह दमदार वापसी करेगा.’श्रीलंका इस दौरे में तीन टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा.(इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dinesh Chandimal, Asanka Gurusinha, Witchcraft Comment