- वीरवार को पिता बने थे हार्दिक पंड्या
- बेबी ब्वॉय के जन्म से गद्गद हैं हार्दिक
- अब आईपीएल में खेलते दिखाई पड़ेंगे
वीरवार को पिता बनने वाले टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) गद्गद हैं. और हों भी क्यों न! पहली बार पिता बने हैं, तो खुश होना बनता है. बहरहाल हार्दिक पंड्या की ड्यूटी भी पिता बनते ही शुरू हो गई है. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने शुक्रवार को नई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने नवजात बेटे के लिए खरीददारी की कहानी को बयां किया. इस तस्वीर को उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोचिव को भी टैग किया.
यह भी पढ़ें: अकमल का बैन घटने के बाद कनेरिया भड़के, बोले-क्या मेरे बाद कोई हिंदू पाकिस्तान के लिए खेला
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हार्दिक ने तस्वीर के साथ लिखा, "बेबी डॉयपर्स ऑर ऑल द वे." मतलब बच्चे के डॉयपर्स के साथ रास्ते में हूं. इस तस्वीर में हार्दिक को ड्राइविंग सीट पर बैठे हुए देखा जा सकता है, जबकि बच्चे के डॉयपर्स कार को बगल की सीट पर रखे हुए हैं. हार्दिक ने वीरवार को नवजात शिशु के जन्म के कुछ देर बाद ही तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों को जानकारी दी थी. इस तस्वीर को पोस्ट करने के बाद ही बड़ी संख्या में लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया था. हार्दिक अपने आने वाले बच्चे को लेकर इतना उत्साहित थे कि नताशा के गर्भधारण करने के बाद से ही वह लगातार और नियमित अंतराल पर अपनी और नताशा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे.
ध्यान दिला दें कि हार्दिक ने 1 जनवरी को नताशा के साथ अपनी एंगेजमेंट की थी और इसके बाद मई में नताशा के गर्भवती होने की खबर सार्वजनिक हुई. नताशा काफी पहले से ही हार्दिक के साथ उनके अपार्टमेंट में रह रही थीं. बहरहाल, उम्मीद है कि बच्चे के आने के साथ ही हार्दिक का नजरिया भी बदलेगा और वह मैदान पर भी और ज्यादा जिम्मेदार नजर आएंगे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं