विज्ञापन

Anaya Bangar Exclusive: 'पहले विराट कोहली पसंद थे, अब अभिषेक शर्मा की फैन', अनाया बांगर ने बताया महिला क्रिकेट में वापसी का सपना

Anaya Bangar Exclusive: भारतीय क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बना रहीं अनाया बांगर ने इस खास इंटरव्यू में अपनी क्रिकेट यात्रा, जेंडर ट्रांजिशन, चुनौतियों और भविष्य के सपनों पर खुलकर बात की.

Anaya Bangar Exclusive: 'पहले विराट कोहली पसंद थे, अब अभिषेक शर्मा की फैन', अनाया बांगर ने बताया महिला क्रिकेट में वापसी का सपना
Anaya Bangar Exclusive:

Anaya Bangar Exclusive: अनाया बांगर ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में अपने क्रिकेट करियर, जेंडर ट्रांजिशन, संघर्ष और भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलकर बात की. अनाया ने बताया कि वह मार्च 2027 से एलीट महिला क्रिकेट खेलने के लक्ष्य के साथ तैयारी कर रही हैं और उनका सपना भारत के लिए वर्ल्ड कप तथा ओलंपिक पदक जीतना है. अनाया ने अपनी पसंदीदा क्रिकेटरों के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले उन्हें विराट कोहली काफी पसंद थे, लेकिन अब वह भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फैन हैं. वहीं महिला क्रिकेट में उनकी पसंदीदा खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं.

अपने संघर्ष भरे सफर को याद करते हुए अनाया ने कहा कि इस पूरी यात्रा में सबसे ज्यादा मदद उन्होंने खुद की है. उन्होंने बताया कि जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी और हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के बाद उनकी जिंदगी में कई बदलाव आए. अनाया के मुताबिक उनका टेस्टोस्टेरोन स्तर अब बेहद कम है और इसका असर उनके क्रिकेट पर भी पड़ा है. उन्होंने कहा कि टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने की वजह से उनकी ताकत और प्रदर्शन पर उल्टा प्रभाव पड़ा है.

अनाया ने बताया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनकी मेडिकल हिस्ट्री, हार्मोन स्तर, क्रिकेटिंग बैकग्राउंड और वैज्ञानिक परीक्षणों के आधार पर उनके मामले की समीक्षा की. इसके बाद उन्हें कम्युनिटी क्रिकेट खेलने की अनुमति दी गई है. उन्होंने कहा कि हालिया ब्लड टेस्ट में उनका टेस्टोस्टेरोन स्तर 0.6 एनएमओएल/एल पाया गया, जो महिलाओं की निर्धारित रेफरेंस रेंज के भीतर है.

महिला बिग बैश लीग को लेकर अनाया ने कहा कि वह जल्द से जल्द इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेलना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि यदि मार्च 2027 में होने वाले अगले मूल्यांकन में भी वह तय मानकों पर खरी उतरती हैं तो उन्हें एलीट महिला क्रिकेट और विमेंस बिग बैश लीग में चयन के लिए पात्र माना जाएगा.

भारत के लिए खेलने का सपना व्यक्त करते हुए अनाया ने कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा भारतीय टीम के साथ वर्ल्ड कप जीतने की है. इसके अलावा वह ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने का लक्ष्य भी रखती हैं. अनाया का कहना है कि क्रिकेट हमेशा उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है और अब वह एक नई शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Anaya Bangar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com