- रायुडू ने तय सीमा में एक्शन की जांच कराने से इनकार किया
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में हुई थी शिकायत
- फैसले से नहीं पड़ेगा ज्यादा फर्क, नियमित बॉलर नहीं हैं रायुडू
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) के इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket)में गेंदबाजी करने से सोमवार को प्रतिबंधित कर दिया क्योंकि इस भारतीय क्रिकेटर ने 14 दिन की निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने संदिग्ध एक्शन की जांच कराने से इनकार कर दिया. रायुडू के एक्शन की शिकायत 13 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे के दौरान की गई थी. हालांकि रायुडू की गेंदबाजी पर लगे इस प्रतिबंध का भारतीय टीम के लिहाज से कोई ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है. इसका कारण यह है कि रायुडू टीम इंडिया के नियमित गेंदबाज नहीं हैं और कभी कभार ही उन्हें स्पिन गेंदबाज के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है.
विराट कोहली के बल्ले को अपने लिए लकी मानते हैं अंबाती रायुडू...
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
आईसीसी ने एक बयान में कहा,‘इस खिलाड़ी ने 14 दिन की समय सीमा के भीतर अपने गेंदबाजी एक्शन की जांच कराने से इनकार कर दिया लिहाजा उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है.'गेंदबाजी एक्शन की वैधता संबंधी आईसीसी नियमों के प्रावधान 4.2 के तहत उन पर प्रतिबंध लगाया गया है.
क्रिकेट की शीर्ष संस्था, आईसीसी ने कहा ,‘‘ उसकी जांच होने तक यह यह प्रतिबंध लागू रहेगा. उन्हें यह दिखाना होगा कि वह वैध एक्शन के साथ गेंदबाजी कर सकता है.' रायुडू बीसीसीआई की सहमति से घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजी कर सकता है. रायुडू मूल रूप से बल्लेबाज है और वनडे क्रिकेट में अब तक 49 मैचों में सिर्फ 121 गेंद डाली है.
वीडियो: मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं