विज्ञापन

एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ समेत ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के लिए की मानवीय अपील

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चैपल की ओर से भेजी गई याचिका में जिस पर सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर के भी हस्ताक्षर हैं जिसमें इमरान खान को परिवार से मिलने की इजाजत देने और उनकी स्वतंत्र मेडिकल जांच कराने का आग्रह किया गया है.

एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ समेत ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने इमरान खान के लिए की मानवीय अपील
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को चैपल की ओर से भेजी गई याचिका

ऑस्ट्रेलिया के सात पूर्व कप्तानों ने विदेश मंत्री पेनी वोंग से संपर्क किया है और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जेल की सज़ा को लेकर मानवीय आधार पर अपील की है. एलन बॉर्डर, ग्रेग चैपल, इयान चैपल, बेलिंडा क्लार्क, किम ह्यूजेस, मार्क टेलर और स्टीव वॉ के हस्ताक्षर वाले इस पत्र में कहा गया है कि पूर्व कप्तान यह पत्र "राजनयिकों या राजनीतिक हस्तियों के तौर पर नहीं, बल्कि ऐसे पूर्व कप्तानों के तौर पर लिख रहे हैं जिन्हें अपनी बात रखने की जरूरत महसूस हुई".

क्रिकइन्फो के अनुसार, पत्र में यह भी कहा गया है कि "यह समूह मिस्टर खान के खिलाफ कानूनी या राजनीतिक मामले पर कोई पक्ष नहीं ले रहा है" और इसे पाकिस्तान का मामला मानता है, लेकिन उन्होंने हिरासत में लिए गए किसी भी व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता जताई है और इसे "बुनियादी इंसानियत का मामला" बताया है, चाहे उनकी राजनीति कुछ भी हो.

हाल ही में, इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज के दौरान स्काई स्पोर्ट्स को दिए एक इंटरव्यू में इमरान के बेटों ने भी अपने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताई थी, क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लॉर्ड्स टेस्ट से हटने की धमकी दी थी, लेकिन आखिरकार वे खेलते रहे और बुरी तरह हार गए.

इमरान के बेटे सुलेमान ईसा खान ने कहा, "यह बहुत साफ है कि वे क्या कर रहे हैं. वो बस खुलेआम उन्हें जेल में ही मार डालने की कोशिश कर रहे हैं." "वे बस उन्हें ज़्यादा से ज़्यादा समय तक जेल में रखना चाहते हैं और उम्मीद है कि उनकी आवाज़ दबा देंगे." यह ताजा पत्र दुनिया भर के क्रिकेट कप्तानों से इमरान को मिल रहे बढ़ते समर्थन के बाद आया है. इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ग्रेग चैपल और ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने इमरान का समर्थन किया था और जेल में पूर्व कप्तान के साथ सही व्यवहार की मांग की थी.

चैपल की ओर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ को भेजी गई याचिका में - जिस पर सुनील गावस्कर, कपिल देव और दिलीप वेंगसरकर के भी हस्ताक्षर हैं - पाकिस्तानी अधिकारियों से खान को परिवार से मिलने की इजाजत देने और उनकी स्वतंत्र मेडिकल जांच कराने का आग्रह किया गया है.

कमिंस ने अपने X अकाउंट पर लिखा था, "मैं यहां GC और अन्य पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों के समर्थन में अपनी बात रख रहा हूं. मुझे उम्मीद है कि अदालत के आदेशानुसार मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होगी और परिवार से मुलाकातें जारी रहेंगी. मुझे उम्मीद है कि इमरान खान के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा, जिसके वे हकदार हैं." इस याचिका पर सर एलिस्टर कुक, माइकल एथरटन, स्टीव वॉ, एडम गिलक्रिस्ट और नासिर हुसैन समेत 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने हस्ताक्षर किए. उन्होंने खान की सेहत, खासकर तीन साल से ज़्यादा समय तक हिरासत में रहने के बाद उनकी दाहिनी आंख की रोशनी काफी कम होने की खबरों पर गहरी चिंता जताई.

पत्र में कहा गया, "इमरान खान 73 साल के हैं और अब तीन साल से ज़्यादा समय से हिरासत में हैं. उनके मामले से जुड़े कानूनी और राजनीतिक तर्क चाहे जो भी हों, हमारी नजर में अदालत के आदेश के मुताबिक मेडिकल प्रक्रिया को पूरा करने की बुनियादी शालीनता की मांग कोई विवादित बात नहीं है."

(IANS इनपुट के साथ)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com