- आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बेन मैकडरमोट पर सभी की नजरें
- आईपीएल करार हासिल करने की उम्मीद
- बिग बैश लीग में किया है शानदार प्रदर्शन
आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज बेन मैकडरमोट (Ben McDermott) और वेस्टइंडीज के हरफनमौला रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) को अपने हालिया प्रभावशाली प्रदर्शन से पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का करार हासिल करने की उम्मीद है. इन दोनों खिलाड़ियों के लिए पिछले सत्र में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगायी थी.
यह पढ़ें- 'गुरु' राहुल द्रविड़ की खिलाड़ियों को दो टूक, जगह पक्की लेकिन अच्छे प्रदर्शन की भी उम्मीद
मैकडरमोट (Ben McDermott) ने बिग बैश लीग (BBL) के सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है और सोमवार को वह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गये. अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए आस्ट्रेलिया की टी20 टीम में भी उनकी वापसी हुई है. इस 27 साल के खिलाड़ी ने बीबीएल के इस सत्र में सबसे ज्यादा 577 रन बनाये है. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.86 का रहा है. आस्ट्रेलिया के लिए 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो एकदिवसीय खेल चुके मैकडरमोट ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू' से कहा, ‘‘ इसमें (आईपीएल नीलामी में बोली लगाना) अब मैं बहुत कुछ नहीं कर सकता, यह उन लोगों पर निर्भर है जो इसके प्रभारी हैं.''

यह पढ़ें- ICC T20 WC 2022: वर्ल्ड कप से पहले शुरू हुए शब्द बाण, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा अगर...
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं उत्साहित हूं. यह हमेशा एक रोमांचक समय होता है, मुझे याद है कि पिछले साल रिले मेरेडिथ के लिए बड़ी रकम की बोली लगी थी. उस समय हम न्यूजीलैंड में आइसोलेशन के दौरान होटल के कमरों से उसे देख रहे थे.''पिछले साल, रिले मेरेडिथ (आठ करोड़ रुपये) और झाय रिचर्डसन (14 करोड़ रुपये) की आस्ट्रेलियाई की तेज गेंदबाजों की जोड़ी ने बीबीएल के सफल सत्र के बाद पंजाब किंग्स के साथ बड़ी रकम में करार किया था.
रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) ने रविवार को ब्रिजटाउन में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन छक्के और दो चौके जड़े थे. उनकी 28 गेंद में 44 रन की नाबाद पारी के बाद भी उनकी टीम हालांकि एक रन से मैच हार गयी थी. इस 27 साल के हरफनमौला ने अपनी पारी में पांच छक्के और चार चौके जड़े और गेंदबाजी के दौरान भी एक विकेट लिया था. उन्होंने एक क्रिकेकट वेबसाइट से बात करते हुए कहा, ‘‘ मेरे हाथ में अभी जो है, मैं उसी पर ध्यान देने की कोशिश कर रहा हूं.''
शेफर्ड नीलामी के लिए 75 लाख रुपये की सूची में शामिल है. उन्होंने कहा, ‘‘ अगर कोई आईपीएल अनुबंध मिलता है, तो यह मेरे लिए बहुत अच्छा होगा. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं इसके बारे में नहीं सोचता, मैं इसके बारे में सोचता हूं, लेकिन मैं मैच के दौरान इसके बारे में नहीं सोचने की कोशिश करता हूं. मैं सिर्फ खेल पर ध्यान केंद्रित करता हूं.'' शेफर्ड वेस्टइंडीज के उन 41 खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने इस बड़ी मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है. आईपीएल में इस बार 10 टीमें है, जिसके लिए 12 और 13 फरवरी को बड़ी नीलामी का आयोजन होगा.
दो दशक के लंबे करियर के बाद सानिया का टेनिस से अलविदा
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं