विज्ञापन

महिला T20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के शेड्यूल पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी

महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था. टीम इंडिया इस मैच में हार गई और सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई.

महिला T20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के शेड्यूल पर उठाए सवाल, मिली जान से मारने की धमकी
Alex Hartley Kate Cross Question India Schedule

महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनलिस्ट तय हो गईं हैं. पहला सेमीफाइनल मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाना है, जबकि दूसरा सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच. दोनों ही मुकाबले केनिंग्टन ओवल में खेले जाने हैं. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम को टूर्नामेंट का प्रवल दावेदार माना जा रहा था. लेकिन टीम ग्रुप स्टेज में पहले साथउ अफ्रीका से हारी, जिससे उनके अभियान को बड़ा झटका लगा. इसके बाद भारतीय टीम ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गई और टूर्नामेंट से उसका बोरिया बिस्तर बंध गया. वहीं भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के मैच से पहले इंग्लैंड की एलेक्स हार्टले और केट क्रॉस एक पॉडकास्ट पर साथ आईं थीं और उन्होंने भारतीय टीम के शेड्यूल पर आईसीसी पर सवाल उठाए थे. केट क्रॉस की मानें तो इन सवालों के लिए उन्हें ऑनलाइन गालियां खानी पड़ीं और जान से मारने की धमकियां भी मिलीं.

एलेक्स हार्टले , जिन्होंने 28 वनडे और चार टेस्ट में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है, ने 2023 में प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इस साल की शुरुआत में क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि क्रॉस ने "पिछले साल इंग्लैंड का कॉन्ट्रैक्ट खोने के बाद रिटायरमेंट के बारे में सोचा था, लेकिन उन्होंने एक और पूरे सीज़न के लिए अपने इरादे जाहिर किए. 

हार्टले से बात करते हुए क्रॉस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम के शेड्यूल पर सवाल उठाते हुए कहा,"क्या हम इस बारे में बात कर सकते हैं कि अगर इंडिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो वह मंगलवार का सेमीफाइनल खेलेंगे क्योंकि ICC को लगता है कि समयानुसार (भारतीय) से उनके लिए यह सबसे अच्छा है."

हार्टले ने कहा,"यह मेंस क्रिकेट, महिलाओं के क्रिकेट, सभी वर्ल्ड कप में होता है."

क्रॉस ने आगे कहा,"हर कोई इस आधार पर प्लान करता है कि इंडिया कब खेलेगा. यह पूरी तरह से पागलपन है. मुझे समझ नहीं आता कि आप एक टूर्नामेंट में कैसे जा सकते हैं और गवर्निंग बॉडी इस तरह से एक टीम को प्राथमिकता देगी. मुझे ठीक से पता है कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं. मुझे लगता है कि यह बिल्कुल अजीब है."

हार्टले ने कहा,"यह बुरा है." 

बता दें, भारतीय समयानुसार मंगलवार को पहला सेमी-फ़ाइनल शाम 7 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा सेमी-फ़ाइनल रात 11 बजे से शुरू होगा. फ़ाइनल रात 8 बजे से खेला जाएगा. ग्रुप स्टेज में, सिर्फ़ भारतीय टीम के मैच ही जल्दी नहीं हुए थे.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद, क्रॉस ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं.

क्रॉस ने कहा,"सेमी-फ़ाइनल के लिए आईसीसी शेड्यूलिंग के बारे में हमारी पोस्ट पर, उस पोस्ट पर 450 कमेंट्स थे. इसलिए, यहां कुछ कन्फ़्यूज़न लग रहा है क्योंकि हमने जो कहा, मुझे नहीं लगता कि उसके लिए हमें जान से मारने की धमकियां और गालियां मिलनी चाहिए. थोड़ा नरमी से पेश आते हैं."

हार्टले ने कहा कि उन्होंने "ICC में किसी" से बात की, जिसने कहा कि शेड्यूलिंग का मकसद ग्लोबल व्यूअरशिप को अधिक से अधिक भुनाना है और इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं था. उन्होंने शेड्यूलिंग पर ICC का पूरा जवाब पढ़ा.

उन्होंने कहा,"मैंने असल में ICC में किसी से बात की है. 'हम यह साफ़ करना चाहेंगे कि इसका इंडिया से कोई लेना-देना नहीं है और यह ब्रिटेन के साथ-साथ ग्लोबल व्यूइंग में भी दर्शकों की संख्या को भुनाने के लिए किया गया है.' 

ICC के मुताबिक, शेड्यूलिंग UK में दर्शकों की संख्या और अटेंडेंस को भुनाने के लिए की गई थी, साथ ही ग्लोबल ऑडियंस को भी ध्यान में रखा गया था."

यह भी पढ़ें: 'क्रिकेट आपको मिस करेगा' बेन स्टोक्स के रिटायरमेंट पर युवारज सिंह हुए इमोशन, कही दिल छूने वाली बात

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप से बाहर हुआ जापान लेकिन जीता दिल, कोच-खिलाड़ियों ने फैंस से मांगी माफी, वीडियो हुआ वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
England Women, Alexandra Hartley, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com