विज्ञापन

'गंभीर का वापसी में बड़ा योगदान', आकाश दीप ने बताया पूरा प्लान, क्या रही 3 विकेट के पीछे की रणनीति

चोट से उबरने के बाद आकाश दीप करीब 1 साल बाद भारत के लिए टेस्ट मैच खेले. और उन्होंने चयन में हुई ब्लंडरों को 3 विकेट लेकर भरपाई करने की पूरी कोशिश की

'गंभीर का वापसी में बड़ा योगदान', आकाश दीप ने बताया पूरा प्लान, क्या रही 3 विकेट के पीछे की रणनीति
Akash deep press confrence: आकाश दीप ने चयन में हुई ब्लंडरों की भरपाई करने की पूरी कोशिश करते हुए 3 विकेट लिए
source: X

भारतीय प्रबंधन की वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन टीम चयन में की गई गई ब्लंडर के बाद सवाल यह था कि इसकी भरपाई कौन करेगा. दूसले दिन कुछ तक करीब एक साल बाद टेस्ट खेलने वाले आकाश दीप ने की, तो बाद में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भी हाथ खड़ा करके सहयोग किया. नतीजा रहा कि भारत ने दूसरे दिन 1 विकेट पर 159 रन बनाकर भरपाई करते हुए कीवियों पर पलटवार किया. और इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकाश दीप ने सवालों का जवाब दिया.  उन्होंने बताया कि उनकी वापसी में हेड कोच गौतम गभीर का बड़ा अहम रोल रहा, जो नियमित रूप से उनकी प्रगति की जानकारी लेते रहते थे. और गंभीर ने बातचीत से मेरा हौसला बनाए रखा.  पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते अगस्त 2025 से शीर्ष क्रिकेट से दूर रहे आकाश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार वापसी की और भारत द्वारा मेहमान टीम को पहली पारी में 368 रन पर समेटने के दौरान 3 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें:  कभी दिन भर भूखे रह कर क्रिकेट खेली, अब यशस्वी जायसवाल इन 3 फर्म में डायरेक्टर, माता-पिता भी हैं साझीदार

यह भी पढ़ें:   जायसवाल कभी चाल में रहे, आज रहते हैं करोड़ों के फ्लैट में, सिर्फ 3 साल में बढ़ गए 55 % दाम

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद आकाश ने कहा, 'जीजी (गंभीर) सर उस दौरान फ़ॉलो-अप करते रहते थे और अपडेट लेते थे. वो पूछते थे, ‘कैसा चल रहा? एक तेज़ गेंदबाज़ के लिए पीठ की चोट के बाद वापसी करना बहुत मुश्किल होता है. रिहैब के दौरान कोच मेरे साथ संपर्क में थे, और इससे मेरा हौसला बना रहा. मैंने अपनी स्किल्स पर काम किया, और कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि मैं इतने लंबे समय से क्रिकेट से दूर हूं.' यह लंबा ब्रेक सिर्फ़ फ़िटनेस हासिल करने तक सीमित नहीं था. आकाश ने इस समय का इस्तेमाल अपनी गेंदबाज़ी पर काम करने और खेल के उन पहलुओं को सुधारने में किया जिनमें सुधार की गुंजाइश थी. सीनियर टीम में लौटने से पहले इंडिया ए के लिए उनके मुकाबलों ने भी उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की.


'मैं और मज़बूत बनना चाहता था'

उन्होंने कहा, 'उस दौरान मैंने अपनी गेंदबाज़ी और उन क्षेत्रों पर काम किया जिनमें मैं सुधार कर सकता था. मैं और मज़बूत बनना चाहता था. लगभग डेढ़ साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हुए ऐसा नहीं लगा. इंडिया ए के लिए मैंने जो गेंदबाज़ी की, उससे मैं खुश था.' आकाश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 रन देकर 3 विकेट चटकाते हुए अपनी वापसी को काफी हद तक सही साबित किया.  ग्लेन फ़िलिप्स का विकेट उनके स्पेल के खास पलों में से एक रहा, जब उन्होंने क्रीज़ के काफी वाइड से गेंदबाज़ी की और टप्पा खाने के बाद बाहर निकलती हुई गेंद से बल्लेबाज़ की ऑफ-स्टंप की गिल्लियां बिखेर दीं. उस गेंद के बारे में बताते हुए आकाश ने कहा कि उन्होंने मूवमेंट पैदा करने और बल्लेबाज़ को परेशान करने के लिए जानबूझकर अतिरिक्त प्रयास किया था.

उन्होंने कहा, 'ग्लेन फ़िलिप्स के विकेट वाली उस गेंद पर मैंने एक्स्ट्रा एफर्ट डाला कि बॉल ज़्यादा हरकत करे. मैं क्रीज़ के वाइड गया ताकि बल्लेबाज़ को खेल में बनाए रखूं और बल्लेबाज़ के दिमाग़ से खेलना शुरू करूं. यह कोई एक (जादुई) गेंद नहीं थी. मैं एक ही इलाक़े में गेंदबाज़ी करने की कोशिश कर रहा था. उस गेंद में मैंने ज़्यादा ज़ोर लगाया और जो चाहता था, वह मिल गया.'

पिच के अनुसार ढलने पर आकाश दीप की राय

इस तेज़ गेंदबाज़ ने बेसिन रिजर्व की बदलती परिस्थितियों पर भी बात की, जहाx पहले दिन पिच धीमी हो गई थी, जबकि दूसरे दिन नई गेंद से कुछ मदद मिली. उन्होंने कहा, 'कल लंच के बाद विकेट धीमा हो गया था, और आज नई गेंद से मदद मिल रही थी.' आकाश ने इस बात पर ज़ोर दिया कि खासकर पुरानी गेंद से गेंदबाज़ी करते समय रन रोकना और योजना पर टिके रहना बेहद ज़रूरी रहा. उन्होंने कहा, 'पुरानी गेंद के साथ पहला विकल्प रन रोकना होता है और फिर योजना पर टिके रहना होता है. यहां मेरा अनुभव यह है कि आपको योजना के मुताबिक गेंदबाज़ी करनी होगी और रन रोकने होंगे. एक तेज़ गेंदबाज़ के लिए पीठ की चोट के बाद वापसी करना बहुत मुश्किल होता है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Deep, New Zealand Women, India, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 11/19/2026 Nzin11192026271656, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com