विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2020

DC vs RR: रहाणे ने गजब की फील्डिंग कर ऐसे बचाया छक्का, Rahul Tewatia देखते रह गए..देखें Video

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 13 रन से हराया. रहाणे ने गजब की फील्डिंग कर जीता फैन्स का दिल. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.

DC vs RR: रहाणे ने गजब की फील्डिंग कर ऐसे बचाया छक्का, Rahul Tewatia देखते रह गए..देखें Video
  • दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को 13 रनों से दी पटखनी
  • आईपीएल 2020 में टॉप पर पहुंची दिल्ली की टीम
  • आखिरी ओवर में रहाणे की फील्डिंग ने किया कमाल

DC vs RR match no 30th IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 30वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 13 रन से हराया. दिल्ली के लिए तुषार देशपांडे और एनरिच नोर्जे ने दो-दो विकेट लिये. राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन बेन स्टोक्स ने बनाए. स्टोक्स 41 रन बनाकर डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (tushar deshpande) का शिकार बने. बता दें कि राजस्थान को आखिरी ओवर में 22 रनों की दरकार थी. दिल्ली की ओर से आखिरी ओवर तुषार देशपांडे ने की. देशपांडे का यह पहला मैच था और सामने राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) थे, जिन्होंने टूर्नामेंट में 2 बार असंभव मैच को जीताया था. हालांकि पहला गेंद देशपांडे ने वाइड दिया, जिससे गेंदबाज पर दवाब आ गया था. इसके बाद अगली गेंद पर तेवतिया ने हवा में शॉ़ट मारा जो सीधे बाउंड्री के पास जा रही थी, लेकिन लॉग ऑफ बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने हवा में उछल कर गेंद को पकड़ लिया और छक्का होने से बचा लिया.

रहाणे ने हालांकि कैच लेने की कोशिश की थी, लेकिन कैच लेते वक्त बाउंड्री लाइन के बाहर गिर पड़े, ऐसे में उन्होंने गेंद को मैदान के अंदर फेंक दिया, रहाणे की गजब की फील्डिंग के कारण तेवतिया को केवल 1 रन मिला. रहाणे के द्वारा किए गए शानदार फील्डिंग के कारण राजस्थान को केवल 1 रन मिले. इसके बाद तेवतिया फिर बड़ा शॉट नहीं मार पाए. आखिरी ओवर में देशपांडे ने सही-लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी की, राजस्थान की टीम आखिरी ओवर में केवल 8 रन ही बना सकी, जिसके कारण दिल्ली ने यह मैच 13 रन से जीत लिया. तुषार देशपांडे (tushar deshpande) ने अपने डेब्यू मैच में 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट झटके.

एनरिच नॉर्टजे ने बनाया रिकॉर्ड, IPL में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बने, तोड़ा डेल स्टेन का रिकॉर्ड

जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है. आईपीएल 2020 (IPL 2020) में प्लेऑफ की राह अब दिल्ली के लिए बेहद ही आसान हो गई है. राजस्थान रॉयल्स अब प्वाइंट टेबल में सांचवें नंबर पर पहुंच गई है. राजस्थान को टूर्नामेंट में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. एनरिच नॉर्टजे (Anrich Nortje) ने IPL में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी बनाया और प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजे गए. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tushar Uday Deshpande, Ajinkya Madhukar Rahane, Rahul Tewatia, Delhi Capitals, Rajasthan Royals, Delhi Capitals Vs Rajasthan Royals 10/14/2020 Ddrr10142020197717, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com