विज्ञापन

Ajinkya Rahane Pension: रहाणे की रिटायरमेंट के बाद भी होगी कमाई, BCCI देगा मासिक पेंशन, जानिए कितनी होगी रकम

Ajinkya Rahane To Receive Fixed Monthly Pension: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रहे रहाणे नेक्रिकेट से खुद को अलग कर लिया है. रहाणे ने अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 T20I मैच खेले हैं.

Ajinkya Rahane Pension: रहाणे की रिटायरमेंट के बाद भी होगी कमाई, BCCI देगा मासिक पेंशन, जानिए कितनी होगी रकम
Ajinkya Rahane Pension

BCCI Pension for Ajinkya Rahane:  भारत के दिग्गज बल्लेबाज  अजिंक्य रहाणे  ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहाणे ने 12 साल तक चले अपने इंटरनेशनल करियर को बृहस्पतिवार को अलविदा कह दिया. इस 38 साल के खिलाड़ी ने अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले. बता दें कि रहाणे ने 2020-2021 में कई प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई करते हुए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-1 से ऐतिहासिक जीत दिलाई थी. रहाणे एक बेहतरीन बल्लेबाज के तौर पर हमेशा याद किए जाएंगे. वहीं, अब जब रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से खुद को अलग कर लिया है तो एक सवाल सभी फैन्स के मन में हैं कि आखिर रहाणे को क्या बीसीसीआई से पेंशन मिलेगा. तो इसका जवाब है हां !

कितना पेंशन मिलेगा रहाणे को

रहाणे बीसीसीआई की  टॉप ब्रैकेट पेंशन स्कीम में शामिल होंगे. BCCI की टॉप-ब्रैकेट पेंशन स्कीम का मतलब है वह सबसे ऊंची पेंशन कैटेगरी जो बीसीसीआई रिटायर हो चुके क्रिकेटरों को देता है. हाल की रिपोर्टों के अनुसार, जो पूर्व भारतीय खिलाड़ी टॉप पेंशन स्लैब के लिए योग्य होते हैं, उन्हें जीवन भर के लिए हर महीने ₹70,000 की पेंशन मिलती है.  85 टेस्ट मैच खेल चुके अजिंक्य रहाणे बीसीसीआई के इस टॉप ब्रैकेट के लिए योग्य हैं.

पहले मिलते थे 50000 रुपये

साल 2022 में, बीसीसीआई ने रिटायर हो चुके क्रिकेटरों की पेंशन की रकम में बदलाव करने का फ़ैसला किया था. रहाणे, जिन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेले हैं, सबसे ऊंचे ब्रैकेट में आते हैं. पहले इतने अनुभव वाले खिलाड़ियों को हर महीने 50,000 रुपये मिलते थे, वहीं चार साल पहले इस रकम को बढ़ाकर 70,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया था. इसलिए, अब रहाणे को हर महीने 70,000 रुपये की तय पेंशन मिलेगी. पेंशन की रकम में बदलाव का यह फैसला सौरव गांगुली के BCCI प्रेसिडेंट रहने के दौरान लिया गया था. 

पेंशन को लेकर क्या है नियम

दूसरी ओर रिटायर खिलाड़ी की पेंशन तभी तक चालू रहती है जब तक वह खिलाड़ी बीसीसीआई में कोई आधिकारिक पद नहीं संभालता है. अगर कोई खिलाड़ी बोर्ड के लिए एडमिनिस्ट्रेटर या कोच बनता है, तो उन सेवाओं के लिए सैलरी मिलने के दौरान उसकी पेंशन कुछ समय के लिए रोक दी जाती है. इसके बाद जब वह उस पद से या नौकरी से खुद  को आधिकारिक रूप से अलग करल लेता है तो फिर से पेंशन स्कीम शुरू हो जाती है. 

ये भी पढ़ें- 'सवाल पूछे जाएंगे...WTC फाइनल की रेस में भारत पर दबाव, गौतम गंभीर को दिग्गज से मिली बड़ी चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Madhukar Rahane, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com