विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2017

सचिन तेंदुलकर से मिले रहाणे, ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दिखेगा जलवा

इस अहम सीरीज़ की तैयारी के लिए रहाणे ने अपने कोच प्रवीण आमरे की भी मदद ले रहे हैं. इतना ही नहीं रहाणे को टिप्स देने भारत के सबसे महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर भी लगे हुए हैं. 

Also Read in
सचिन तेंदुलकर से मिले रहाणे, ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दिखेगा जलवा
अजिंक्य रहाणे
  • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ के सीरीज के तैयारी
  • सचिन तेंदुलकर से लिए टिप्स
  • कोच प्रवीण आमरे दे रहे हैं कोचिंग
नई दिल्ली: अजिंक्य रहाणे का टेस्ट में कोई तोड़ नहीं है लेकिन वनडे में रहाणे को अपने आप को हर बार साबित करने की चुनौती होती है. रहाणे मुंबई में कंगारूओं की चुनौती से पार पाने के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं. इस अहम सीरीज़ की तैयारी के लिए रहाणे ने अपने कोच प्रवीण आमरे की भी मदद ले रहे हैं. इतना ही नहीं रहाणे को टिप्स देने भारत के सबसे महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर भी लगे हुए हैं. 

मुंबई में सचिन ने रहाणे को ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 5 वनडे मैच की सीरीज़ से पहले कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दिए. रहाणे ने सोशल मीडिया पर सचिन और अपने कोच के साथ तस्वीर ट्वीट कर थैंक्यू कहा. रहाणे ने सचिन मनोबल बढ़ाने और टिप्स देने के लिए शुक्रिया कहा.
 
वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में रहाणे ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की थी लेकिन श्रीलंका के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ में उन्हें एक मैच में ही खेलने का मौक़ा मिला.
VIDEO: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया कितनी तैयार

वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ 5 वनडे में रहाणे ने 67.20 की औसत से बल्लेबाज़ी करते हुए 336 रन बनाए जिसमें 1 शतक और 3 अर्द्धशतक शामिल रहे. ज़ाहिर है वो ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपने बल्ले का दम दिखाने को बेक़रार होंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Rahane
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com