विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2020

Aus vs Ind: रहाणे ने शतक जमाकर तोड़ा 21 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Aus vs Ind 2nd test: मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day test Match) मैच में भारत के कप्तान रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जामकर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)  के द्वारा बनाए गए 21 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है

Aus vs Ind: रहाणे ने शतक जमाकर तोड़ा 21 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
Aus vs Ind: रहाणे ने शतक जमाकर तोड़ा 21 साल पुराना सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
  • मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शतक जमाने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने रहाणे
  • रहाणे से पहले ऐसा कारनामा सचिन तेंदुलकर ने साल 1999 में किया था.
  • बॉक्सिंग डे टेस्ट में 2 बार शतक जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने रहाणे

Aus vs Ind 2nd test: मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट (Boxing Day test Match) मैच में भारत के कप्तान रहाणे (Ajinkya Rahane) ने अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जामकर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar)  के द्वारा बनाए गए 21 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. टेस्ट क्रिकेट में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बतौर भारतीय कप्तान शतक जमाने वाले रहाणे अब दूसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं. रहाणे से पहले यह कारनामा साल 1999 में सचिन तेंदुलकर ने किया था. 1999 में मेलबर्न में खेले गए टेस्ट मैच में बतौर कप्तान सचिन ने खेलते हुए 116 रन की पारी खेली थी. तेंदुलकर के द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड 21 साल से नहीं टूटा था. आखिर में रहाणे ने साल 2020 में इस मैदान पर बतौर कप्तान खेलते हुए शतक जमाया और इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया. बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले का कारनामा दूसरी बार किया है.

Aus Vs Ind: टिम पेन ने बनाया टेस्ट में WORLD RECORD, ऐसा कमाल करने वाले सबसे तेज विकेटकीपर बने

बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने वाले का कारनामा तेंदुलकर ने 1999 में किया था. इसके बाद 2003 में वीरेंद्र सहवाग ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा था. विराट कोहली ने 2014 के बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सैकड़ा जमाया था. वहीं, 2014 में रहाणे ने 147 रन की पारी 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी. 2018 में पुजारा ने इस कारनामें को अंजाम दिया था. वहीं दूसरी बार रहाणे ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ठोका है. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) भारत की तरफ से बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

टेस्ट क्रिकेट के 143 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा संयोग

टेस्ट क्रिकेट में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह 100वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारत के खिलाफ 100 टेस्ट मैच खेलने वाली ऑस्ट्रेलिया दूसरी टीम बन गई है. ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. बता दें कि रहाणे कार्यवाहक कप्तान के तौर पर यह टेस्ट मैच खेल रहे हैं. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

लेखक के बारे में
img
विशाल कुमार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Madhukar Rahane, Sachin Ramesh Tendulkar, Australia Vs India 12/26/2020 Auin12262020195483, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com