टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई हालिया वनडे सीरीज में गुरनूर बरार और अंशुल कांबोज को मौका दिया और इन्होंने प्रभावित भी किया. लेकिन इसके बावजूद करोड़ों फैंस और पंडितों के सवाल लगातार चलते रहे कि जसप्रीत बुमराह कहां हैं? बुमराह का आगे क्या? सवाल ऐसे भी हुए कि मोहम्मद सिराज को कम मैच क्यों दिए गए? सिराज आखिरी मैच ही क्यों खेले..वगैरह..वगैरह? इन्हीं सवालों के बीच पूर्व दिग्गज अजय जडेजा ने डिटेल से अपनी राय रखी. खत्म हुई सीरीज में युवा गेंदबाजों में, गुरनूर बराड़ ने सबसे (प्रभावशाली) प्रदर्शन किया, उन्होंने तीन मैचों में नौ विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हासिल किया. वहीं, अर्शदीप सिंह ने चार मैचों में आठ विकेट लिए, जिसमें अंतिम वनडे में उनका शानदार 'प्लेयर ऑफ द मैच' प्रदर्शन भी शामिल है, जहां उन्होंने और सिराज ने अपने कुल स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए पांच विकेट साझा किए. भारत के पास उपलब्ध तेज गेंदबाजी संसाधनों का आकलन करते हुए जडेजा ने एक स्पष्ट क्रम बनाए रखा. उभरते हुए खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन को स्वीकार करने के बावजूद, उन्होंने टीम में स्थापित नामों की चिरस्थायी गुणवत्ता पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें: भारतीयों में कौन है 'ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?' स्टीव स्मिथ ने बताया, वजह भी गिनाईं
जडेजा ने कहा, 'मैं इन युवा बॉलरों के बारे में कहूंगा कि उनका विकास हो रहा है. मैं उन्हें सफल या असफल नहीं करार दूंगा क्योंकि बुमराह वहां नहीं थे. मोहम्मद सिराज सिर्फ एक ही मैच केले और प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल हो गए.' युवा बॉलरों के बारे में जड्डू ने कहा, 'सभी नए बॉलरों ने अच्छा किया.मैं एक बार फिर इन बॉलरों के बारे में आंकड़ों के आधार पर कहूंगा. जब यही गेंदबाज 400 रन वाला मैच खेल रहे थे, तो ये बॉलर एकदम अलग थे. अब वे आंकड़ों में बेहतर दिखाई पड़ रहे हैं, लेकिन मेरे लिए आज भी बुमरार और सिराज नंबर-1 और 2 गेंदबाज हैं'
यह सीरीज जीत मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारत की पहली विदेशी वनडे सीरीज जीत रही. इस बीच, न्यूजीलैंड को सात साल में अपनी पहली घरेलू वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिकॉर्ड में एक बड़ा बदलाव है. इस दौरे के दौरान युवा तेज गेंदबाजों द्वारा प्राप्त अनुभव ने भविष्य के अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए भारत के गेंदबाजी संसाधनों को मूल्यवान गहराई प्रदान की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं