पाकिस्तान बनाम अफ़ग़ानिस्तान लेटेस्ट स्कोर इसी बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 5 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जिसमे उन्हें इमाद वसीम ने 2 विकेट निकालकर दिया| जबकि इनका साथ देते हुए हारिस रउफ, हसन अली, शादाब खान और शाहीन अफरीदी ने 1-1 शिकार अपने नाम किया| अब देखना होगा कि पाकिस्तान की टीम कितनी जल्दी इस लक्ष्य को अपने नाम करती हैं| या फिर अफगानिस्तान की टीम इस स्कोर को डिफेंड करते हुए जीत अपने नाम करती हैं| नबी और गुलबदीन के द्वारा की गई शानदार अर्धशाकीय साझेदारी के दम पर अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान के सामने 148 रनों का लक्ष्य खड़ा किया| टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई मोहम्मद नबी की सेना ने शुरुआत तो सही तरह से नहीं किया और चार टॉप ऑडर बल्लेबाजों को 39 रन जोड़ते हुए गँवा दिया| जिसके बाद कुछ देर तक तो विकेट नहीं गिरा और करीम जनत (27) ने नजीबुल्लाह ज़दरान (22) के साथ मिलकर कुछ रन टीम के लिए बनाए| लेकिन दोनों से बड़ी गलती ये हुई की बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में दोनों ही अपना-अपना विकेट गँवा बैठे| अंत में अपने कप्तान मोहम्मद नबी (35) नाबाद के साथ मिलकर गुलबदीन नायब (35) नाबाद ने ताबड़तोड़ अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते टीम के स्कोर को 147 रनों तक ले गए| 19.6 ओवर (1 रन) ओहोहो!! कमाल का ओवर शाहीन द्वारा| एक के बाद एक जड़तल्ली में डाली सारी गेंद| इस फ्री हिट गेंद पर भी सिंगल ही दिया| यानी अब 147 रन स्कोर बोर्ड पर अफगानिस्तान ने लगा दिए जो सम्मानजनक स्कोर है| पाकिस्तान को अब मुकाबला जीतने के लिए 148 रनों की दरकार होगी| 19.6 ओवर (1 रन) नो बॉल! हाई फुल टॉस!! बाबर ने आकर अम्पायर से पूछा भी लेकिन नो ही करार हुई| 19.5 ओवर (1 रन) रन आउट का मौका लेकिन डायरेक्ट हिट नहीं लगा पाए फील्डर| गेंदबाज़ ने भी उसे छोड़ा कि विकेट पर लगेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ| एक ही रन से संतुष्ट हुए बल्लेबाज़| 19.4 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला| 19.3 ओवर (1 रन) सिंगल यहाँ पर भी मिलता हुआ| मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन से संतुष्ट हुए बल्लेबज़| 19.2 ओवर (1 रन) एक और सिंगल यहाँ पर आता हुआ| कसी हुई गेंदबाजी जारी| 19.1 ओवर (1 रन) सीधे बल्ले से अंदर की गेंद को मिड ऑन की दिशा में खेला| फील्डर तैनात, एक ही रन मिला| 18.6 ओवर (4 रन) चौका! पुल शॉट!! कट कॉपी पेस्ट शॉट!! लगातार वॉर्नर के खिलाफ छोटी गेंद डाली जा रही जिसपर वो सेम शॉट लगा दे रहे हैं| 140/6 अफगानिस्तान| 18.5 ओवर (1 रन) एक और पुल शॉट लेकिन इस बार मिस टाइम हुआ, सिंगल से ही काम चलाना पड़ेगा| 18.4 ओवर (4 रन) एक और चौका! दबाव अब गेंदबाज़ पर जाता हुआ| खराब गेंद ये, आधे पिच वाली गेंद जिसको बल्लेबाज़ ने महज़ दिशा दिखाई मिड विकेट बाउंड्री की तरफ और चौका बटोरा| दबाव अब पूरी तरह से गेंदबाज़ के ऊपर| 18.3 ओवर (4 रन) बाहरी किनारा और चौक!! किस्मत अब बल्लेबाज़ का साथ देती हुई!! हवा में थी गेंद लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन फील्डर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री की ओर और मिला चार रन| किस्मत भी यहाँ पर बल्लेबाज़ का साथ दे रही है| 18.2 ओवर (1 रन) मिस टाइम पुल शॉट!! फील्डर डीप से भागकर गेंद पर आये| एक टप्पा बाद उसे पकड़ा, सिंगल ही होने दिया| 18.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन मिला| 17.6 ओवर (1 रन) फ्री हिट पर एक ही रन दिया लेकिन इस ओवर से टोटल 21 रन आये| अब मोमेंटम पूरी तरह से अफगानिस्तान के पक्ष में जाता हुआ| इस गेंद को जड़ से खोदकर निकाला और सामने की तरफ खेलते हुए सिंगल बटोरा| 125/6 अफगानिस्तान| 17.6 ओवर (2 रन) नो बॉल!! हसन अली पर काफी दबाव आता हुआ| अगली गेंद फ्री हिट होने वाली है| इस गेंद को ऑफ़ साइड पर चिप करते हुए रन पूरा किया था| 17.5 ओवर (4 रन) चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया मिड ऑन की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए| 17.4 ओवर (2 रन) शानदार फील्डिंग फखर द्वारा| भरसक प्रयास करते हुए गेंद को चौका जाने से बचाया| कवर्स की ओर गेंद को खेलकर दो रन हासिल कर लिया| ये चौका हो जाता अगर एक बेहतरीन फील्डिंग देखने को नहीं मिलती तो| 17.3 ओवर (2 रन) इस बार ऑफ़ स्टम्प के बाहर से खीचकर मिड विकेट की तरफ खेला, दो रन मिल गए| 17.2 ओवर (4 रन) छक्के के बाद अब चौका! हसन को पूरी तरह से टार्गेट करते हुए अफगानी बल्लेबाज़| इस बार अंदर की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| दो खिलाडियों के बीच से गैप हासिल किया और पूरे छह रन मिले| बड़े ओवर की शुरुआत हो चुकी है यहाँ पर| 17.1 ओवर (6 रन) सिक्स!!! ओहोहोहो, झन्नाटेदार शॉट छह रन के लिए, बल्लेबाज़ के पाले में गेंद और पूरा फायदा उठाया उस गेंद का, संपर्क इतना बेहतरीन कि गेंद जाकर दर्शकदीर्घा में काफी दूर गिरी| धीमी गति से डाली गई छोटी गेंद जिसपर बल्लेबाज़ ने पूरी तरह से ताक़त झोंककर पुल लगाया और छह रन हासिल किये| 16.6 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला| 17 के बाद 104/6 अफगानिस्तान| 16.5 ओवर (0 रन) बढ़िया गेंदबाजी हारिस द्वारा| बल्लेबाज़ को इस बार यॉर्कर गेंद से छकाया| ब्लॉक किया गया| गेंद जाकर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की विकेट्स से टकराई| 16.4 ओवर (0 रन) इस बार बल्लेबाज़ को अपनी गति से चकमा दे दिया| कोई रन नहीं बन पाया| 16.3 ओवर (0 रन) ओह!!! ब्यूटी!!! क्या कमाल की आउटस्विंगर थी गेंदबाज़ द्वारा| लाइन में आकर बल्लेबाज़ उसे खेलने गए लेकिन फिर स्विंग हुई गेंद और उन्हें चकमा देती हुई कीपर के दस्तानों की ओर निकल गई| 17वां ओवर चल रहा लेकिन गेंद ने हरकत करना नहीं छोड़ा, कमाल की स्विंग गेंदबाज़ी देखने को मिल रही है| 16.2 ओवर (1 रन) फुलर लेंथ बॉल को कवर्स की दिशा में खेला| इस बार गैप हासिल नहीं हो पाया| 16.1 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की शुरुआत| बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया| 15.6 ओवर (0 रन) इस बार छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| 15.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया| 15.4 ओवर (1 रन) अच्छी फील्डिंग!! पॉइंट पर शादाब ने हाफ स्टॉप किया| एक ही रन मिल पाए| इसी के साथ अफगानिस्तान के बोर्ड पर 100 रन लग गए हैं| 15.3 ओवर (1 रन) इस बार लाइन बदली| ऑफ़ साइड पर बल्लेबाज़ ने इसे खेला, एक ही रन मिल पाया| 15.2 ओवर (4 रन) शानदार फ्लिक शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! चौका मिलेगा, गेंदबाज़ की गति का इस्तेमाल किया यहाँ पर| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए| 15.2 ओवर (1 रन) वाइड! बढ़िया बाउंसर लेकिन काफी ऊपर से निकल गई थी गेंद| Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com15.1 ओवर (0 रन) सटीक लाइन और लेंथ!! छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया| कोई रन नहीं| मैच रिपोर्टअफ़ग़ानिस्तान बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 1 से 5 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटअफ़ग़ानिस्तान बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटअफ़ग़ानिस्तान बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेटAfghanistanPakistanDubai International Cricket Stadium DubaiICC T20 World Cup 2021Afghanistan vs Pakistan 10/29/2021 afpk10292021204835Cricketटिप्पणियांक्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट के मामले का CCTV आया सामने, कोर्ट में चल रहा है केसक्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट के मामले का CCTV आया सामने, कोर्ट में चल रहा है केसअन्य खबरेंभारत या कनाडा में किसे चुनेगा अमेरिका? पेंटागन के पूर्व अधिकारी ने कह दी बड़ी बातसाउथ की इस फिल्म की पहली झलक देखी तो भूल जाएंगे बाहुबली और केजीएफ, दिखेगी अनोखे गंधर्वों की कहानीकनाडा में एक साथ करते थे तीन नौकरियां, सुबह बेचते अखबार तो रात को मॉल में करते सफाई- आज फिल्में तोड़ती हैं बॉक्स ऑफिस रिकॉर्डगुंडागर्दी के चलते कॉलेज से हुए बाहर, फिर एक डांट ने बदली किस्मत और धर्मेंद्र के साथ दिख रहे इस हीरो को बना दिया बॉलीवुड का विलेन"प्रधानमंत्री के लिए ओछे शब्दों के इस्तेमाल से देश को पीड़ा.." : सुधांशु त्रिवेदी ने की हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की निंदा