विज्ञापन

अफगानिस्तान टीम ने मचाया धमाल, आयरलैंड को हराकर ODI वर्ल्ड कप के लिए चौथी बार किया क्वालिफाई

Afghanistan Qualify For ODI World Cup 2026: अफगानिस्तान ने आयरलैंड को तीसरे वनडे में हराकर वनडे वर्ल्ड कप में अपनी चौथी बार भागीदारी पक्की की.

अफगानिस्तान टीम ने मचाया धमाल, आयरलैंड को हराकर ODI वर्ल्ड कप के लिए चौथी बार किया क्वालिफाई
Afghanistan Qualify For ODI World Cup 2026:

Afghanistan Qualify For ODI World Cup 2026: सोमवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालिफिकेशन हासिल कर लिया.पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 46.3 ओवर में सिर्फ 206 रन पर ऑलआउट हो गई. अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और आयरलैंड को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी रही. टीम ने 2 विकेट पर 97 रन बना लिए थे. लेकिन इसके बाद मध्यक्रम लड़खड़ा गया और स्कोर 7 विकेट पर 176 रन हो गया. यहां से मैच फंसता हुआ दिख रहा था, लेकिन राशिद खान ने एक बार फिर टीम को निराश नहीं किया. उन्होंने यामीन अहमदजई के साथ मिलकर पारी को संभाला. राशिद ने 43 गेंद पर 4 चौकों की मदद से नाबाद 37 रन बनाए. वहीं यामीन अहमदजई 26 गेंद पर 4 रन बनाकर नाबाद रहे. दोनो ने मिलकर नाबाद 37 रन जोड़े और टीम को 44.5 ओवर में जीत दिला दी.

इस सीरीज में अफगानिस्तान को क्वालिफिकेशन के लिए सिर्फ एक जीत चाहिए थी. इससे पहले दूसरे वनडे में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 92 रन से हराया था. सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. इस जीत के साथ ही मौजूदा समय में आठवे नंबर पर मौजूद अफगानिस्तान ने अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप के लिए सीधे प्रवेश पक्का कर लिया. यह वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की चौथी भागीदारी होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com