विज्ञापन

अफगानिस्तान कप्तान रहमत शाह 'विराट क्लब' में शामिल, 149 साल में कारनामा करने वाले सिर्फ छठे खिलाड़ी

अफगानिस्तान भले ही टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में अभी भी नवजात होे, लेकिन उसके कप्तान रहमत शाह ने कारनामा बड़ा कर दिखाया है. रहमत अब इतिहास का हिस्सा बन गए हैं

अफगानिस्तान कप्तान रहमत शाह 'विराट क्लब' में शामिल, 149 साल में कारनामा करने वाले सिर्फ छठे खिलाड़ी
रहमत शाह का विराट कोहली के क्लब में आना बड़ी उपलब्धि है
source: X

अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को खत्म हुए एकमात्र टेस्ट मैच में शानदार ऑल-राउंड बल्लेबाजी प्रदर्शन के साथ अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. करियर में पहली बार किसी टेस्ट मैच में टीम की कमान संभालते हुए रहमत ने पहली पारी में नाबाद 105 रन बनाए और इसके बाद दूसरी पारी में 51 रनों की पारी खेली. इसी के साथ ही, रहमत टेस्ट कप्तानों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं. 

अफगानी कप्तान टेस्ट इतिहास के ऐसे केवल छठे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने कप्तान के रूप में अपने पदार्पण (डेब्यू) मैच में शतक और अर्धशतक दोनों बनाए हैं. कोहली इस मुकाम को हासिल करने वाले सबसे हालिया खिलाड़ी थे, जिन्होंने दिसंबर 2014 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले टेस्ट बतौर कप्तान के दौरान यह कारनामा किया था. यह अनोखा रिकॉर्ड सबसे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान आर्ची मैकलारेन ने बनाया था, जिन्होंने 1897 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तान के रूप में अपने पहले ही टेस्ट में शतक और अर्धशतक दोनों जड़े थे.

इससे पहले बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने 479 रनों का विशाल लक्ष्य रखा  था.  लिटन ने 102 रन बनाए (जो उनका सातवां टेस्ट शतक था), और पहली पारी में 106 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद बांग्लादेश ने चौथे दिन शेख जायद स्टेडियम में 7 विकेट पर 372 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. अफगानिस्तान ने दिन का खेल समाप्त होने तक 3 विकेट पर 132 रन बना लिए थे, जिसमें सेदीकुल्लाह अटल और हशमतुल्लाह शाहिदी क्रमशः 35 और 19 रन बनाकर खेल रहे थे. बांग्लादेश को उम्मीद होगी कि उसके तेज और स्पिन गेंदबाज इस पिच पर मंगलवार को जीत पक्की कर लेंगे. चलिए जान लीजिए कि टेस्ट इतिहास के 149 साल के इतिहास में किन 6 कप्तान-बल्लेबाजों ने कब-कब यह कारनामा किया. 

टेस्ट इतिहास में 149 साल में कारनामा करने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाज    टीम  प्रदर्शन  बनाम   साल
आर्ची मैकलारेनइंग्लैंड109 और 50*ऑस्ट्रेलिया1897
ज्योफ रैबोनन्यूजीलैंड107 और 68दक्षिण अफ्रीका1953
ग्रेग चैपलऑस्ट्रेलिया123 और 109* वेस्टइंडीज1975
ब्रेंडन टेलरजिम्बाब्वे71 और 105*बांग्लादेश2011
विराट कोहलीभारत115 और 141ऑस्ट्रेलिया2014
रहमत शाहअफगानिस्तान105 और 51बांग्लादेश2026

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Afghanistan, Cricket, Rahmat Shah Zurmati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com