विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का धमाका, आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाक बैटर साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा, टॉप 10 में बुमराह

में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है. अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह ने टॉप-10 गेंदबाजों में वापसी कर ली है.

अभिषेक शर्मा का धमाका, आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाक बैटर साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा, टॉप 10 में बुमराह
अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर, जसप्रीत बुमराह टॉप-10 में शामिल

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार दो मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस शानदार प्रदर्शन का असर ICC की ताजा T20I रैंकिंग में भी देखने को मिला, जहां भारतीय खिलाड़ियों को बड़ा फायदा हुआ है. भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रैंकिंग में एक स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में खेली गई उनकी 82 रन की विस्फोटक पारी का उन्हें सीधा फायदा मिला. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया. ताजा रैंकिंग में अभिषेक से आगे केवल भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं.

वहीं, संजू सैमसन ने भी दूसरे टी20 में शानदार अर्धशतक लगाने के बाद चार पायदान की बढ़त हासिल की है. वह अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 30वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

गेंदबाजों की रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला. जसप्रीत बुमराह ने सात स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए टॉप-10 में वापसी कर ली है और अब वह 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती दो स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें, अर्शदीप सिंह 11 स्थान की छलांग लगाकर 14वें और अक्षर पटेल छह पायदान ऊपर चढ़कर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय खिलाड़ियों ने ICC T20I रैंकिंग में बड़ी बढ़त दर्ज की है. अब 17 सितंबर को सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी भारतीय सितारों पर नजरें रहेंगी, जहां वे अपनी रैंकिंग को और मजबूत करने की कोशिश करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India, Abhishek Sharma, India Vs Afghanistan 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com