विज्ञापन

वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गए अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा के नाम बरकरार टी20 के इस अनोखे रिकॉर्ड का ताज

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा रोहित शर्मा का खास रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक छक्का दूर रह गए हैं.

वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गए अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा के नाम बरकरार टी20 के इस अनोखे रिकॉर्ड का ताज
रोहित शर्मा का खास रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए अभिषेक शर्मा

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और अंतिम मैच को 127 रन से अपने नाम किया. अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों में 11 छक्कों और 9 चौकों के साथ 108 रन की पारी खेली. इस दौरान अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो किसी फुल मेंबर टीम की तरफ से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी है, लेकिन वो वर्ल्ड रिकॉर्ड से चूक गए. अभिषेक अगर कल के मैच के पहले ओवर में एक छक्का जड़ देते तो वह टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते. इससे पहले अभिषेक दूसरे मैच में भी सिर्फ एक छक्के ना लगने के कारण रोहित शर्मा के इस अनोखे वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए थे. फिलहाल रोहित शर्मा-अभिषेक शर्मा 12-12 छक्कों के साथ बराबरी पर हैं. 

रैंकबल्लेबाजपहले ओवर में छक्के
1रोहित शर्मा12
1अभिषेक शर्मा12
2ईशान किशन8
3संजू सैमसन7

भारत ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 221 रन बनाए, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवरों में 94 रन पर सिमट गई. भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का मानना है कि टॉप ऑर्डर में उनकी जबरदस्त फॉर्म, गेंदबाजों के हिसाब से की गई बारीकी से तैयारी का नतीजा है. साथ ही, उन्होंने कहा कि एक या दो खराब सीरीज से टीम की आक्रामक बल्लेबाजी शैली में कोई बदलाव नहीं आएगा. 

अभिषेक ने गुरुवार को 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज टी20 अर्धशतक और 'फुल मेंबर' देश के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है, उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतने में 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' दोनों चुना गया.

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अभिषेक ने कहा, "सब कुछ उस प्रक्रिया पर निर्भर करता है जिसे मैं हर सीरीज से पहले अपनाता हूं. मेरे लिए यह बहुत जरूरी है कि मैं किसके खिलाफ खेलने जा रहा हूं और कौन-से गेंदबाज होंगे. इसलिए, एक बल्लेबाज के तौर पर मेरे लिए हमेशा प्रक्रिया ही अहम रही है. मैं पावरप्ले का इस्तेमाल कैसे करूंगा, पावरप्ले में मुझे कौन गेंदबाजी करेगा, और फिर सातवें या आठवें ओवर में क्या होगा? ये चीजें मेरे लिए बहुत खास होती हैं."

कभी-कभी मिलने वाली हार या खराब प्रदर्शन की चिंताओं को दरकिनार करते हुए, अभिषेक ने कहा कि टीम हर तरह की परिस्थितियों में विरोधियों पर हावी होने के अपने लंबे समय के लक्ष्य को लेकर एकजुट है. 

उन्होंने कहा, "हम बीते 2 वर्षों से ऐसा कर रहे हैं. एक या दो खराब सीरीज से बैटिंग यूनिट के तौर पर हमारी पहचान तय नहीं होगी, क्योंकि हम वर्ल्ड कप से पहले पूरे साल दबदबा बनाए रखना चाहते थे, चाहे हम किसी के भी खिलाफ खेल रहे हों, लेकिन मुझे लगता है कि एक बल्लेबाज और क्रिकेटर के तौर पर, कभी-कभी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल और हम सब जिस तरह से सोचते हैं, वह मायने रखता है. मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है, क्योंकि उस समय हमें एक साथ मिलकर सिर्फ अगले गेम पर ध्यान देना होता है और अपना दबदबा बनाए रखना होता है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India, Abhishek Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com