विज्ञापन

IND vs NZ, 5th T20I: पहले ओवर में इतने छक्के.. अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर विश्व क्रिकेट को चौंकाया

Abhishek Sharma record: पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में भले ही अभिषेक शर्मा बड़ा स्कोर नहीं बना पाए लेकिन अपनी 30 रन की पारी के दौरान अभिSIX शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

IND vs NZ, 5th T20I: पहले ओवर में इतने छक्के.. अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर विश्व क्रिकेट को चौंकाया
Abhishesk Sharma record in 5th T20I:
  • भारत ने पांचवें टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 46 रन से हराकर टी-20 सीरीज 4-1 से जीत ली
  • ईशान किशन ने 103 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 63 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं
  • अभिषेक शर्मा पहले ओवर में छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Abhishek Sharma 1st Over Six record: पांचवें टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हरा दिया. टी-20 सीरीज को भारतीय टीम ने 4-1 से जीत लिया. इस जीत में ईशान किशन ने 103 रन की पारी खेली तो वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंद पर 63 रन की पारी खेली जिसके दम पर भारतीय टीम 271 रन बना पाने में सफल रही. वही, पांचवें टी-20 में एक बार फिर अभिषेक शर्मा ने वह कमाल किया जिसकी तारीफ पूरा क्रिकेट वर्ल्ड कर रहा है. दरअसल, अभिषेक ने एक बार फिर पहले ओवर में वही काम किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं. अभिषेक ने पहले ओवर में छक्के लगाया. भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज ने पहले ओवर में गेंदबाज जैक डफी की गेंद पर छक्का उड़ाया. ऐसा कर अभिषेक ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, टी20 इंटरनेशनल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है, रोहित ने पहले ओवर के दौरान अपने टी-20 इंटरनेशनल करियर में 12 छक्के लगाए थे. वहीं, अभिषेक के नाम पहले ओवर में 10 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. 

टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर के दौरान सबसे ज्यादा छक्का

  • रोहित शर्मा 12
  • अभिषेक शर्मा 10
  • ईशान किशन 7
  • वीरेंद्र सहवाग 4
  • यशस्वी जायसवाल 4
  • संजू सैमसन 3

बता दें कि पांचवें टी20 में अभिषेक शर्मा ने  16 गेंद पर 30 रन की पारी खेली, अपनी पारी में अभिषेक ने 4 चौके और दो छक्के लगाए. इसके अवावा टी-20 सीरीज में अभिषेक ने 5 मैच की 5 पारी में कुल 182 रन बनाए, वहीं, इस सीरजी में सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए. सूर्या ने 5 मैच की 5 पारी में कुल 242 रन बनाने में सफलता हासिल की. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com