Vaibhav Sooryavanshi WITH Praful Hinge : आईपीएल 2026 के 36वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 5 विकेट से हरा दिया. इस मैच में एक ओर वैभव सूर्ववंशी ने 103 रन की पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा ने 29 गेंद पर 57 रन की पारी खेली, दोनों बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी टीम के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी की, जहां वैभव का शतक बेकार हो गया को वहीं, मैच में अभिषेक शर्मा की पारी ने मैच को जीताने का काम किया. अभिषेक के अलावा ईशान किशन ने 74 रन बनाए. दोनों ने मिलकर 132 रनों की साझेदारी करके मैच को राजस्थान की पहुंच से दूर कर दिया. बता दें कि राजस्थान को हराने में ईशान किशन की पारी काफी यादगार रही और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

अभिषेक से मिले वैभव सूर्यवंशी
बता दें कि मैच के बाद एक ऐसा पल भी आया जिसका सभी को इंतजार था. मैच के बाद जब खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी एक दूसरे से मिले और गले से लगाया. दोनों की मुलाकात यह वीडियो आईपीएल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. अभिषेक ने वैभव को गले से लगाया और साथ ही उन्हें शाबासी भी दी. इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं.

प्रफुल्ल हिंगे को भी लगाया गले से
इसके बाद जब वैभव SRH के खिलाड़ियों से हाथ मिला रहे थे तो उनका सामना प्रफुल्ल हिंगे से भी हुआ जिसके खिलाफ उन्होंने एक ही ओवर में 4 छकके लगाए थे. ऐसे में जब दोनों का सामान मैच के बाद फिर से हुआ तो वैभव ने हिंगे को देखा और फिर मुस्कुराते हुए नजर आए. फिर दोनों ने एक दूसरे को गले से भी लगाया.

ईशान किशन ने भी की बात
मैच के बाद ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने भी एक दूसरे से मुलाकात की और काफी देर तक एक दूसरे से बात करते हुए नजर आए. बता दें कि ईशान ने मैच में जबरदस्त पारी खेली थी और 74 रन बनाए थे. जिसके कारण हैदराबाद की टीम को जीत मिली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं